बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kushagra Sagar Resigns: यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी, फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द​ | ‘डेड लेटर बॉक्स’ और 80 हजार रुपये का रहस्य, दो लड़कियों ने कैसे पहुंचाए टाइगर श्रॉफ के शूटरों तक हथियार?​ | मऊ: कोपागंज थाना क्षेत्र में महिला पर फावड़े से हमला, मुकदमा दर्ज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Voter List Controversy: यूपी में चुनाव में गड़बड़ी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बीजेपी पर लगाया आरोप​

UP Voter List Controversy: उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, तो सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के पास यह कहां से आई ? अखिलेश ने दावा किया कि मंत्रियों की […]

UP Voter List Controversy: उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, तो सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के पास यह कहां से आई ? अखिलेश ने दावा किया कि मंत्रियों की तरफ से लोगों को वॉइस मैसेज भेजे जा रहे हैं।

बीजेपी नेताओं के पास वोटर लिस्ट कहां से आई ?

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, लेकिन बीजेपी के सब नेताओं के पास है। आखिर सरकार के मंत्रियों के पास कहां से आ गई वोटर लिस्ट ? उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने किसी कंपनी को हायर किया होगा। उस कंपनी ने उनकी वॉइस लेकर मैसेज भेजने का काम किया होगा।

मंत्रियों के वॉइस मैसेज जाने पर उठाए सवाल

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि हर जगह मंत्रियों के वॉइस मैसेज जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये वॉइस मैसेज कैसे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सावधान रहें, निष्पक्ष रहें और बेईमानी न करें। क्योंकि बिना बेईमानी, बिना धांधली के बीजेपी के लोग जीत नहीं सकते। हम लोग नजर रखे हुए हैं।

फैजाबादअयोध्या चुनाव का किया जिक्र

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने फैजाबाद और अयोध्या के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय की सभी रिकॉर्डिंग उनके पास थीं। उन्होंने कहा कि प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स की रिकॉर्डिंग भी उनके पास थी और 2025 लोगों की रिकॉर्डिंग मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें: 

प्रबंधकशिक्षकों से की अपील

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने प्रबंधकशिक्षकों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वॉइस मैसेज जा रहे हैं, वे दूसरे मोबाइल से उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY