बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Karwa Chauth Shopping Tips: करवा चौथ पर साड़ी खरीदने जा रही हैं? पैसे खर्च करने से पहले जरूर जान लें ये बातें​ | Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जियो IPO से पहले रिलायंस के शेयरों में भी उछाल​ | मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक… SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! देश के सबसे बड़े बैंक ने शुरू की जांच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PACS Petrol Pump Scheme: पैक्स के पेट्रोल पंप से किसानों को क्या फायदा होगा, कितने आउटलेट शुरू हुए?​

PACS Petrol Pump Scheme: गांवों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक कृषि साख समितियों पैक्स के माध्यम से पेट्रोल और डीजल के खुदरा आउटलेट खोले जा रहे हैं। इस पहल के तहत अब तक 115 पैक्स ने सहमति दी है। वहीं 62 से अधिक पैक्स के पेट्रोल पंप पूरी तरह से चालू हो […]

PACS Petrol Pump Scheme: गांवों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक कृषि साख समितियों पैक्स के माध्यम से पेट्रोल और डीजल के खुदरा आउटलेट खोले जा रहे हैं। इस पहल के तहत अब तक 115 पैक्स ने सहमति दी है। वहीं 62 से अधिक पैक्स के पेट्रोल पंप पूरी तरह से चालू हो चुके हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ईंधन मिल सकेगा।

बता दें कि, इस जानकारी को सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने फेसबुक पेज के ऑफिशियल पेज पर दी है।

PACS Petrol Pump Scheme: क्या है PACS?

पैक्स का पूरा नाम प्राथमिक कृषि ऋण समिति है। यह ग्राम पंचायत स्तर पर काम करने वाली एक सहकारी संस्था है, जो किसानों को समय पर और कम ब्याज पर लोन , खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराती है।

बता दें कि, अब पैक्स को बहुउद्देशीय केंद्र बनाकर वहां जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर और माइक्रो एटीएम जैसी बैंकिंग सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

PACS Petrol Pump Scheme: क्या होगा फायदा?

पैक्स के जरिए पेट्रोल पंप चलाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से ईधन मिल सकेगा। वहीं पैक्स की आय में वृद्धि और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे किसानों को समय पर डीजल और पेट्रोल मिल सकेगा।  

1. लोगों और किसानों को पेट्रोलडीजल खरीदने के लिए दूर के कस्बों या शहरों में नहीं जाना पड़ता।

2.  कृषि यंत्रों के लिए समय पर और सुगम रूप से ईधन मिलता है, जिससे खेती की लागत और देरी कम होती है।

3.  पेट्रोल और डीजल की बिक्री से पैक्स को नियमित कमीशन और नया आय स्रोत मिल सकता है, जिससे गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

4. पेट्रोल पंप के संचालन और प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं और कामगारों को रोजगार मिलेगा।

5. पैक्स का दायरा केवल ऋण देने तक सीमित न रहकर खाद, बीज, जन औषधि केंद्र और ईंधन आपूर्ति जैसी सेवाओं तक फैलता है।

6. 115 पैक्स की सहमति होना और 62 आउटलेट का चालू हो जाना गांव की ग्रोथ को दिखाता है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY