सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Supreme Court Rishwat Case: रिश्वत मांगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की खैर नहीं, जांच के लिए पहले मंजूरी जरूरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला​ | 2 दिन, 2 हमले और कई राउंड गोलियां… अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से फिर सुर्खियों में दिशा पाटनी का बरेली वाला घर​ | भारतीय सामान का दुनिया में डंका! अप्रैल-अगस्त में बढ़ा भारत का निर्यात, अफ्रीका-आसियान देशों में भारी मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को तीनों आरोपियों की मिली ट्रांजिट रिमांड​

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने 48 घंटे की ट्राजिंट रिमांड पर लिया है।  फायरिंग केस में शामिल तीनों आरोपियों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज […]

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने 48 घंटे की ट्राजिंट रिमांड पर लिया है। 

फायरिंग केस में शामिल तीनों आरोपियों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया।

कोटा के एमबीएस अस्पताल में हुआ मेडिकल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा स्थित एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। 

यहां पुलिस की निगरानी में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद तीनों को मुंबई पुलिस के साथ भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

#WATCH मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना | कोटा, राजस्थान: तीनों आरोपियों का MBS अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्हें मुंबई पुलिस के साथ 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। pic.twitter.com/SZi36M965J

— ANI_HindiNews October 19, 2026

मुंबई पुलिस को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

तीनों आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस के हवाले किया गया है। 

इस अवधि में पुलिस आरोपियों को कोटा से मुंबई ले जा सकेगी, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग की साजिश की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस फायरिंग की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। 

आरोपियों से पूछताछ के जरिए वारदात के पीछे की वजह, संभावित साजिश और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY