रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
EPFO Deadline: PF रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका​ | Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में फायरिंग से हड़कंप, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी !​ | 90 दिन पहले बुकिंग, पास की संख्या में इजाफा… भक्तों के लिए राम मंदिर में रामलला का दर्शन आसान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शाहजहांपुर: कार के गेट में मिली ‘अनोखी तिजोरी’, अंदर ठूंसे इतने नोट… गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन​

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है. यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी. तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से 35 लाख रुपये मिले, जबकि बाकी 2 करोड़ 65 लाख रुपये […]

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है. यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी. तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से 35 लाख रुपये मिले, जबकि बाकी 2 करोड़ 65 लाख रुपये कार के दरवाजों में बनाए गए खुफिया खानों में छिपाकर रखे गए थे. इतनी बड़ी रकम मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. कार चालक बरामद नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद टीम ने पूरी रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी.

जानकारी के मुताबिक, DRI की टीम ने शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली. शुरुआत में कार के अंदर रखे बैग से 35 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई. इसके बाद जब गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, तो उसके दरवाजों में विशेष रूप से बनाए गए खुफिया खाने सामने आए.इन खानों के अंदर नोटों की गड्डियां छिपाकर रखी गई थीं.

नकदी के दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

वहीं, अधिकारियों ने जब कार के दरवाजों में बने गुप्त हिस्सों की जांच की, तो वहां से करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये बरामद हुए. कार से बरामद कुल नकदी की रकम लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है. DRI अधिकारियों के मुताबिक, कार चालक से जब इतनी बड़ी रकम के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. इसके बाद अधिकारियों ने पूरी नकदी को जब्त कर लिया और मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी.

अब आयकर विभाग करेगा जांच

कार से बरामद करोड़ों रुपये की नकदी के मामले में अब आयकर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा. जांच के दौरान नकदी के स्रोत, उसे कहां से लाया जा रहा था और दिल्ली में किसे पहुंचाया जाना था, जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा सकती है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस नकदी का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY