रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
EPFO Deadline: PF रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका​ | Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में फायरिंग से हड़कंप, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी !​ | 90 दिन पहले बुकिंग, पास की संख्या में इजाफा… भक्तों के लिए राम मंदिर में रामलला का दर्शन आसान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सेहत से न करें खिलवाड़! जानें बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से क्या हो सकता है नुकसान?​

सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं जैसे बदलते मौसम में जुकाम, खांसी होना या फिर दर्द होने पर लोग मेडिकल जाकर सीधे दवा खरीद लेते हैं. दरअसल ये तरीका न सिर्फ समय बचाने वाला लगता है, बल्कि कई बार किफायत देखते हुए भी लोग ऐसा करता है. हालांकि ऐसे में कई बार सेहत पर गंभीर नुकसान […]

सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं जैसे बदलते मौसम में जुकाम, खांसी होना या फिर दर्द होने पर लोग मेडिकल जाकर सीधे दवा खरीद लेते हैं. दरअसल ये तरीका न सिर्फ समय बचाने वाला लगता है, बल्कि कई बार किफायत देखते हुए भी लोग ऐसा करता है. हालांकि ऐसे में कई बार सेहत पर गंभीर नुकसान भी हो सकता है. आज के समय में तो लोग इंटरनेट से लेकर एआई से भी सेहत और दवा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. ऐसा करना आपके लिए कुछ मामलों में बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानेंगे कि आखिर हमें बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से क्यों बचना चाहिए।

बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाएं लोग काफी ज्यादा लेते हैं. लेकिन हर तरह की दवा एक जैसी नहीं होती है. खासकर NSAIDs यानी NonSteroidal AntiInflammatory Drugs का लंबे समय तक अगर आप इनका सेवन करते हैं तो इससे काफी नुकसान हो सकता है. चलिए जान लेते हैं डॉक्टर की राय.

बिना पर्चे के दवा से नुकसान

एमएमजी फार्मा के डॉक्टर नरेंद्र शर्मा कहते हैं कि बगैर डॉक्टर के पर्चे के दवा खरीदने से बहुत नुकसान हो सकते हैं. जैसे कि कोई भी दवाई रिएक्शन कर सकती है. इससे आपके शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा किसी भी दवाई की डोज की मात्रा काम ज्यादा होने से भी हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं.

दवा का रूट आफ एडमिनिस्ट्रेशन रूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन यानी मेडिसिन लेने का तरीका भी पता होना बेहद जरूरी होता है, जैसे कौन सी दवा को किस तरह लेना है, इसमें कितने घंटे का अंतर होता है और कितनी क्वांटिटी में दवाई लेनी है. बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने की वजह से आपको ये सारी जानकारी नहीं होती है. इस कारण भी सेहत पर दुष्प्रभाव भी हो सकतें हैं.

दर्द निवारक दवाएं लेना कितना सही?

डॉक्टर दवा प्रिसक्राइब करते वक्त कई बातें ध्यान में रखते हैं जैसे आपकी मेडिकल हिस्ट्री क्या रही है. किस दवा के फायदे क्या हैं और इससे संभावित साइड इफेक्ट क्या हो सकता हैं. ये कुछ प्रमुख कारण हैं कि हमेशा बिना डॉक्टर के दवा लेना आपकी सेहत के लिए सुरक्षित नहीं होता है. बिना डॉक्टर के पर्चे के दर्द निवारक दवाएं आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाती हैं. आमतौर पर सुरक्षित और असरदार मानी जाती हैं. हालांकि इनका रोजाना या लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है, इसलिए बगैर डॉक्टर के पर्चे के दवाइयां नहीं लेनी चाहिए.

कौन सी दवाएं बिना पर्चे लेना खतरनाक?

डॉक्टर नरेंद्र शर्मा कहते हैं कि ऐसी बहुत सारी दवाइयां है जो बगैर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलती हैं. खासकर ये नारकोटिक ड्रग्स होते हैं जो साइकोलॉजिस्ट के द्वारा लिखी गई दवाइयां होती हैं. हालांकि कई बार लोग ऐसा करते हैं कि पुराने प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवाएं ले लेते हैं. ऐसे में न सिर्फ आपको इनकी लत लग सकती है, बल्कि सेहत के लिए ये गंभीर बेहद खतरनाक हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY