शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी का टूटा सपना, भारत को मिला नया वनडे कप्तान और उपकप्तान​ | Parliament Special Session 2026: संसद का स्पेशल सेशन इसी महीने? लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी, परिसीमन बिल पर फिर बढ़ी हलचल​ | India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम लग्जरी कार, 2 साल से साइबर थाने में खड़ी स्कोडा​

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने करीब दो साल पहले साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में ठगी की रकम से खरीदी गई एक लग्जरी स्कोडा कार चर्चा में है. यह कार 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर […]

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने करीब दो साल पहले साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में ठगी की रकम से खरीदी गई एक लग्जरी स्कोडा कार चर्चा में है. यह कार 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार का नंबर DL 6CM 3920 है और इसका पंजीकरण दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था.

बताया जा रहा है कि सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार को सीज किया था और यह आज भी साइबर थाने की कस्टडी में खड़ी है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अंकित जायसवाल का नाम सामने आया था. जानकारी मिली थी की अंकित ने ठगी की रकम से स्कोडा कार खरीदी थी और इसे अपनी महिला सहयोगी श्रद्धा दुबे को दिया था. कार श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड बताई है. जांच के दौरान कार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया था.

श्रद्धा दुबे के नाम रजिस्टर्ड है कार

इस मामले में खास बात यह है कि ठगी की रकम से खरीदी गई बताई जा रही कार का रजिस्ट्रेशन आज भी श्रद्धा दुबे के नाम पर है. वाहन का नंबर DL 6CM 3920 है. कार सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है. दरअसल, पूरा मामला वर्ष 2024 में सहारनपुर के एक डॉक्टर से हुई साइबर ठगी से जुड़ा है. आरोपियों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बकाया बिलों का भुगतान कराने का झांसा देकर सर्जन डॉ. प्रभात कुमार वर्मा से करीब 90.59 लाख रुपये की ठगी की थी.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया था अरेस्ट

शिकायत मिलने के बाद सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची और दिसंबर 2024 में अंकित जायसवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के बाद ठगी की रकम और उससे खरीदी गई संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच की गई. उस दौरान ही पुलिस ने इस कार को बरामद कर अपने कब्जे में लिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY