गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का बड़ा ऐलान, 10 करोड़ घरों तक पहुंचेगा ब्रॉडबैंड, किफायती डिजिटल सर्विस पर फोकस​ | कहानी कसारी-मसारी की, जिसका नाम ‘कृष्णपुरी’ हुआ, अतीक अहमद से क्या था रिश्ता?​ | प्रज्ञान ओझा की चीफ सिलेक्टर बनने की राह आसान, पार्थिव पटेल ने पद के लिए नहीं किया अप्लाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज: अतीक के कसारी मसारी इलाके का नाम अब ‘कृष्णपुरी’ हुआ; CM योगी ने किया ऐलान​

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई हजारों वर्ग मीटर जमीन पर ‘पद्म लोक आवास योजना’ के तहत 602 प्लैट्स का भूमि पूजन किया. इसके बाद उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कसारी मसारी इलाके का नाम बदलने की घोषणा की और कहा कि कसारी मसारी को […]

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई हजारों वर्ग मीटर जमीन पर ‘पद्म लोक आवास योजना’ के तहत 602 प्लैट्स का भूमि पूजन किया. इसके बाद उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कसारी मसारी इलाके का नाम बदलने की घोषणा की और कहा कि कसारी मसारी को ‘कृष्णपुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि माफिया मुक्ति का जो अभियान था, उसके तहत लूकरगंज के बाद कसारी मसारी में भी अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के आवास बनेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कभी माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर हाथ रखते थे, वह उनकी होती थी और प्रदेश सरकार इन माफियाओं के आगे मौन रहती थी. पहले की सरकारों में बेटी की सुरक्षा पर खतरा होता था और माफिया असलहा लहराकर प्रयागराज की सड़कें और गलियों में भय और डर का पर्याय बने हुए थे.

CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि इस असुरक्षित वातावरण में न विकास हो सकता है, न निवेश आ सकता है और न युवाओं को रोजगार मिल सकता है और न ही युवाओं के भविष्य के लिए कोई कार्य योजना आगे बढ़ सकती है. हमने सरकार में आने के बाद पहले दिन कहा था कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी, माफिया मुक्त यूपी बनेगा. माफिया पहले भय और आतंक का प्रतीक होते थे, तभी तो 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या हुई और सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए.

उन्होंने कहा कि कसारी मसारी की जमीन को अतीक अहमद ने अस्तबल बनाया था. इसके बाद सीएम ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा आती है तो माफिया और अपराध लेकर आती है, लेकिन भाजपा आती है तो विकास और बदलाव लेकर आती है. अब हर जाति और वर्ग के लोगों को आवास की सुविधा मिल रही है. यहां पर अलग से टाउनशिप बनेगी और सभी सुविधाएं मिलेंगी.

‘माफियागिरी करने वाले मिट्टी में मिलेंगे’

सीएम योगी ने कहा, ‘प्रयागराज में अब कोई माफियागिरी करने का दुस्साहस नहीं करेगा और अगर कोई ऐसा करेगा तो वह मिट्टी में मिलने की तैयारी कर लेगा. पहले समाजवादी पार्टी की सरकार ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, लेकिन आज लोगों को अपनी पहचान बताने के लिए मोहताज नहीं होना पड़ता’. उन्होंने कहा कि यह इसी सुरक्षा और सुशासन का परिणाम है कि आज देश में कहीं पर जाएं तो लोग यूपी का होने के नाते गले लगाते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि आज कोई माफिया जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकता है. अगर कोई कब्जा करेगा तो उसे भी मुक्त करेंगे और गरीबों के लिए आशियाना बनाने का काम करेंगे, ताकि हर नागरिक सुशासन का लाभ लेकर आगे बढ़ सके.

उन्होंने बताया कि शहर के उत्तर में गंगा नदी पर एक बड़े पुल के निर्माण को आगे बढ़ाया है. इस पुल पर 950 करोड़ रुपए खर्च हो रहा है. इसी विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी बनकर तैयार हो रही है. बीजेपी सरकार ने इन्हीं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है.

‘नए कलेवर के साथ तेजी से बदल रहा प्रयागराज’

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी दे दी है. प्रयागराज नए कलेवर के साथ तेजी से बदल रहा है. आजादी के बाद पहली बार यूपी में 65 लाख गरीबों को पीएम मोदी के नेतृत्व में एकएक पक्का आवास उपलब्ध कराया है.

महाराजा बिजली पासी के नाम पर ITI बनाने की घोषणा

सीएम योगी ने महाराजा बिजली पासी के नाम पर आईटीआई बनाने की भी घोषणा की और कहा कि वह 12वीं सदी के प्रतापी राजा थे, विदेशी आक्रांताओं के काल थे, सनातन धर्म के रक्षक भी थे. उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे ने मेरठ और दिल्ली की दूरी कम कर दी है. डबल इंजन की भाजपा सरकार का यही बदलाव है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY