गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कैदी नंबर 395 और 396 होंगे साहिल-मुस्कान, मेरठ जेल में बदलेगा पहनावा; काम भी हुआ तय​ | शे होप के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, आखिरी टी20 में बल्ला चला तो इतिहास रच देंगे वेस्टइंडीज के कप्तान!​ | ऐसे वापस मिल सकता है गलत UPI ID पर भेजा गया पैसा, ये है शिकायत करने का पूरा तरीका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

17 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, बेंगलुरु में भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज जीतने की आखिरी जंग!​

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी20 सीरीज अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 22 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमों की निगाहें 17 अक्टूबर […]

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी20 सीरीज अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज में 22 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमों की निगाहें 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें और निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी, जबकि हारने वाली टीम के हाथ निराशा लगेगी।

हैदराबाद में मिली हार ने बढ़ाया दबाव

भारत और वेस्टइंडीज चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोक दिए। उनकी पारी में नौ छक्के शामिल रहे। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

जवाब में भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन बनाकर उम्मीद जगाई, मगर उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वेस्टइंडीज के कीमो पॉल ने पांच विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आखिरकार भारत की पूरी टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई।

बल्लेबाजों और गेंदबाजों की होगी असली परीक्षा

भारत और वेस्टइंडीज अब निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए बड़ी साझेदारियां बनानी होंगी। वहीं गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम शाई होप की शानदार फॉर्म और कीमो पॉल के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित होगी। अगर भारतीय गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो मेहमान टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

बेंगलुरु में तय होगा सीरीज का विजेता

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें सीरीज में 22 की बराबरी पर हैं, इसलिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा।

घरेलू मैदान पर भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज की नजर भारत में एक और बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्णायक मुकाबले में कौनसी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालकर सीरीज पर कब्जा जमाती है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY