शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ गिने-चुने लोगों के गैराज में पहुंचेगी ये Royal Enfield! Classic 650 Anniversary Edition लॉन्च​ | यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से मचा हड़कंप​ | रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की तैयारी या खराब फॉर्म बनी वजह? 2026 के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shiva Sharma Death Case: ‘अगर शिवा को टॉर्चर किया जा रहा था तो…’, गर्लफ्रेंड श्रद्धा ने इन दो दोस्तों का क्यों लिया नाम?​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा डेथ केस में हर दिन नएनए खुलासे हो रहे हैं. शिवा की लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर परिवार ने ब्लैकमेलिंग और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. वहीं, श्रद्धा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में श्रद्धा कहती है कि […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा डेथ केस में हर दिन नएनए खुलासे हो रहे हैं. शिवा की लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर परिवार ने ब्लैकमेलिंग और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. वहीं, श्रद्धा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में श्रद्धा कहती है कि शिवा पहले से डिप्रेशन में था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. साथ ही उसने आगे कहा कि उसकी बहन रश्मि बेगुनाह है.

वायरल वीडियो में श्रद्धा सात अक्टूबर से पहले शिवा के साथ हुई बातचीत का जिक्र करती है. उसके मुताबिक, दोनों के बीच पांचछह दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी. श्रद्धा के मुताबिक, रात करीब दो बजे शिवा का फोन आया. बातचीत के बाद वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार से उससे मिलने पहुंचा. श्रद्धा का दावा है कि शिवा ने शराब पी रखी थी. दोनों पैडलर्स कैफे गए, जहां शिवा ने उसके लिए और ड्राइवर के लिए जूस मंगाया. इसके बाद शिवा उसके घर गया. श्रद्धा के अनुसार, उस समय वह उसकी गाड़ी चला रहा था, जबकि शिवा की कार उसका ड्राइवर चला रहा था.

बहन को बताया बेगुनाह, दोस्तों का भी किया जिक्र

श्रद्धा ने वीडियो में अपनी बहन रश्मि दुबे को भी बेगुनाह बताया है. उसका कहना है कि आठ अक्टूबर को उसकी बहन पूजा से जुड़ी बातचीत करने के लिए घर आई थी. श्रद्धा के मुताबिक, उसकी बहन शिवा को बहुत कम जानती थी और दोनों के बीच फोन पर भी कोई बातचीत नहीं होती थी.

श्रद्धा ने यह भी दावा किया कि आठ अक्टूबर को शिवा के कुछ दोस्त उसके घर आए थे. इनमें अश्विनी मिश्रा और हर्ष नाम के व्यक्ति शामिल थे. उसने सवाल उठाया कि अगर शिवा को प्रताड़ित किया जा रहा था, तो उसके दोस्तों ने पुलिस से इसकी शिकायत क्यों नहीं की.

नेपाल सीमा के पास मिली कार, तीन आरोपियों पर इनाम

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धा के नाम पर रजिस्टर्ड काले रंग की कार नेपाल सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर रुपईडीहा में खड़ी मिली. इसके बाद आशंका जताई गई कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश नेपाल भाग गए हों. हालांकि, तीनों के नेपाल में प्रवेश करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लखनऊ पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वालों को 2525 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

नौ अक्टूबर को चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद शिवा को नीचे फेंका गया. उनकी शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया, जिसमें श्रद्धा, उसकी बहन, उनके चालक और दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY