बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Hyundai का भारत में बड़ा दांव, प्रोडक्शन बढ़ाने करेगी ₹11,000 करोड़ का निवेश​ | टाटा ग्रुप में छिड़े घमासान के बीच नोएल टाटा का बड़ा दांव! कोर्ट पहुंचे पिता-पुत्र, नेविल टाटा संग दाखिल की कैविएट​ | क्या था अंकिता भंडारी केस? दोषियों को उम्रकैद, फिर भी इंडिया गेट पर धरने पर बैठे परिजन; मिलने पहुंचे राहुल गांधी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कुत्ते को मार रहा था बेटा, पिता ने रोका तो उसी डंडे से पीटकर ले ली जान; दिल दहला देगी हैवानियत​

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है. इसमें एक युवक ने अपने पिता की पीटपीटकर हत्या कर दी है. पिता की गलती इतनी भर थी कि वह कुत्ते को पीट रहे बेटे को रोकने की कोशिश की थी. वारदात औरैया में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगरिया राजाराम गांव की है. […]

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है. इसमें एक युवक ने अपने पिता की पीटपीटकर हत्या कर दी है. पिता की गलती इतनी भर थी कि वह कुत्ते को पीट रहे बेटे को रोकने की कोशिश की थी. वारदात औरैया में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगरिया राजाराम गांव की है. वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक इस वारदात में आरोपी के पिता को गंभीर चोटें आई थीं. लेकिन अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी की वजह से उसकी मौत हो गई. ऐरवाकटरा थाना पुलिस के मुताबिक इस वारदात के संबंध में 12 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो वारदात की पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुत्ते के लिए एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की है.

हुआ क्या था?

पुलिस के मुताबिक नगरिया राजाराम गांव में रहने वाले कंचन का बेटा आजाद एक कुत्ते को डंडे से पीट रहा था. यह देखकर कंचन ने उसे डांट दिया. यह डांट आजाद को नागवार लगी और उसने उसी डंडे से पिता कंचन के सिर पर करारा प्रहार कर दिया. डंडे के एक ही वार में कंचन जमीन पर गिरे और थोड़ी देर में तड़पतड़प कर दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

बहू ने दर्ज कराई एफआईआर

वारदात के संबंध में कंचन की बहू और आरोपी की पत्नी ने पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाऊखेड़ा मोड़ के पास से अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY