बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ICC T20I Rankings में Shreyas Iyer चौथे स्थान पर पहुंचे, टेस्ट में Josh Hazlewood को भी फायदा​ | कोलकाता कैसे बना दुर्गा पूजा का गढ़? जमींदारों से आंगन से निकला उत्सव दुनियाभर में पहचान बन गया​ | MLC चुनाव: गोरखपुर से वाराणसी तक… पिछली हार का हिसाब बराबर करने मैदान में उतरे CM योगी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छठ तक नहीं बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, बिना टिकट स्टेशन में एंट्री बंद; भीड़ पर रेलवे का फैसला​

त्यौहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर संभावित भीड़ और अचानक ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने से मचने वाली अफरातफरी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने क्षेत्रधिकार में आने वाले सभी स्टेशन मास्टरों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें साफ तौर पर कहा […]

त्यौहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर संभावित भीड़ और अचानक ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने से मचने वाली अफरातफरी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने क्षेत्रधिकार में आने वाले सभी स्टेशन मास्टरों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें साफ तौर पर कहा है कि दिवाली और छठ तक ट्रेनों के प्लेटफार्म में कोई बदलाव नहीं होगा.

स्टेशन पर क्राउड कंट्रोल के लिए भी रेलवे ने पुख्ता प्रावधान किए हैं. इसमें व्यवस्था दी है कि चाहें यात्री हों या उन्हें रिसीव करने वाले, बिना टिकट स्टेशन में एंट्री नहीं दी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर निगरानी के साथसाथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने त्यौहारी सीजन में अलग अलग शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है.

स्टेशनों पर बढ़ाई यात्री सुविधा

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, वाराणसी, लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है. कोशिश की गई है कि ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने तक यात्री वेटिंग एरिया व विश्राम स्थलों पर रहें. इसके लिए इन स्टेशनों पर रेलवे विश्राम स्थल की व्यवस्था कराई गई है. इसी के साथ रेलवे उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, लाइट की व्यवस्था, मोबाइल चार्ज की व्यवस्था व CCTV कैमरे की व्यवस्था भी कराई गई है.

ढाई हजार वर्ग मीटर में वेटिंग एरिया

गोरखपुर जंक्शन पर लगभग 2500 वर्ग मीटर में यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था किया गया है. यहां पर लगभग 2000 यात्री बैठ सकेंगे, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किये जा रहे है. रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और पुल पर भी रेलवे सुरक्षा बल की जवानों को लगाया जा रहा है. जगह जगह लगे CCTV कैमरों से प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया की निगरानी होगी.

24 घंटे एक्टिव रहेगा वार रूम

मुख्यालय और मंडल स्तर पर पर बनाए गए वार रूम में 24 घंटा अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह अधिकारी रोजाना के यात्रियों की भीड़ का आकलन करेंगे. जिससे जरूरत पड़ने पर रेलवे और स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सके. त्योहारों पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ का आकलन करते हुए रेलवे ने यात्रियों के खान पान और पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था कर रही है.रेलवे की पूरी कोशिश है कि इस त्यौहारी सीजन में सबकी यात्रा मंगलमय हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY