मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
करेंसी के रिंग में रुपए की जोरदार वापसी, लगातार तीसरे दिन ‘दुश्मनों’ को चटाई धूल​ | Navratri 2026 Kanya Pujan: जानिए महा अष्टमी और नवमी पर कंजक खिलाने का शुभ मुहूर्त​ | Abhijeet Dipke: सोशल मीडिया पर दादी को लेकर चल रहे गलत दावों पर भड़के CJP प्रमुख अभिजीत दिपके, कहा- कब तक 2 रुपये के लिए फर्जी खबर चलाओगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चाय से करते हैं दिन की शुरुआत…क्या ये आदत पहुंचा रही आंतों को नुकसान?​

भारतीय घरों में चाय डेली रूटीन का हिस्सा है. कुछ लोग तो दिनभर में न जाने कितने कप चाय के पी डालते हैं. खासकर सुबह जागने पर सुस्ती भगाने के लिए भी लोग सबसे पहले चाय पी लेते हैं. खाली पेट चाय का सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. ये आपके पाचन […]

भारतीय घरों में चाय डेली रूटीन का हिस्सा है. कुछ लोग तो दिनभर में न जाने कितने कप चाय के पी डालते हैं. खासकर सुबह जागने पर सुस्ती भगाने के लिए भी लोग सबसे पहले चाय पी लेते हैं. खाली पेट चाय का सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. ये आपके पाचन से लेकर आंतों की सेहत तक को नुकसान पहुंचाती है. इससे आपको क्याक्या समस्याएं हो सकती हैं और आपको चाय पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस बार में जान लें एक्सपर्ट की राय.

चाय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन और गट को डिस्टर्ब कर सकते हैं. खासकर कैफीन और टैनिन की वजह से खाली पेट चाय पीने से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इसके अलावा इससे आयरन के अवशोषण में भी रुकावट हो सकती है. डिटेल में जान लेते हैं कि खाली पेट चाय पीने से आपकी आंतों पर क्या असर हो सकता है.

पाचन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा इंटरनल मेडिसिन, सीनियर कंसल्टेंट , डॉ. रेशू अग्रवाल कहती हैं कि सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा है. उन्हें लगता है कि चाय पीने से शरीर में ताजगी आती है और नींद खुल जाती है. अगर आपकी भी ये रोजाना की आदत है कि आप सुबह उठने के बाद खाली पेट चाय पीते हैं तो इससे पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों बढ़ सकती हैं.

इन लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

एक्सपर्ट का कहना है कि चाय में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी, सीने में जलन या गैस की समस्या है, उन्हें खाली पेट चाय पीने से परेशानी बढ़ सकती है.

Image: Pexels

क्या आंतों को होता है नुकसान?

एक्सपर्ट कहते हैं कि खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों को पेट में जलन, बेचैनी या मितली भी महसूस हो सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति पर इसका असर एक जैसा नहीं दिखाई देता और खाली पेट चाय पीने से सीधे आंतों को नुकसान पहुंचने के ठोस प्रमाण सीमित हैं.

चाय में मौजूद कैफीन आंतों की गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है. कुछ लोगों को चाय पीने के बाद शौच जाने की जरूरत महसूस होती है, जबकि संवेदनशील लोगों में पेट में ऐंठन या दस्त जैसी परेशानी हो सकती है.

सुबह की ऐसी करें शुरुआत

एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह उठते ही चाय पीने के बजाय पहले एक गिलास पानी पीना और कुछ हल्का खाना बेहतर विकल्प हो सकता है. चाय पीनी हो तो इसे सीमित मात्रा में लें और बहुत ज्यादा तेज चाय पीने से बचें. अगर बारबार पेट में दर्द, एसिडिटी या पाचन संबंधी परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY