सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | व्रत में थकान-कमजोरी रहेगी दूर! नवरात्रि में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहारी डिशेज​ | दुनिया में महंगाई रोकना मुश्किल क्यों, अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले विजेताओं के मॉडल से समझें मंदी का फॉर्मूला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शौक के चक्कर में अपराधी बना जिला पार्षद का बेटा, दारू पीते हुए बनाई गैंग और लूट ली उबर कैब; अरेस्ट​

हरियाणा के रेवाड़ी में दो दिन पहले हुई उबर कैब लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात एक जिला पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था. शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से महज कुछ घंटे […]

हरियाणा के रेवाड़ी में दो दिन पहले हुई उबर कैब लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह वारदात एक जिला पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग मिलकर अंजाम दिया था. शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से महज कुछ घंटे के अंदर अरेस्ट भी हो गया. पुलिस आरोपी और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है. यह वारदात शनिवार की देर शाम की है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में वारदात का खुलासा किया है. बताया कि 10 अक्टूबर की रात चारो आरोपी पोसवाल चौक स्थित एक होटल में शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान इन लोगों ने लूट की योजना बनाई. फिर पोसवाल चौक से ही इन लोगों ने उबर कैब बुक की और डालियाकी गांव के पास कैब चालक से मारपीट कर उसे गाड़ी से उतार दिया. इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से 20 हजार रुपये भी लूट लिए.

अगले दिन पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर आरोपी मानेसर के एक होटल में पहुंचे और रात भर रूकने के बाद अगली सुबह अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी. फिर एक दूसरी कैब बुककर रेवाड़ी के लिए चल दिए. उधर, आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद कैब चालक रात में ही पुलिस के पास पहुंच गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान कर ली थी. ऐसे में आरोपी जैसे ही रेवाड़ी पहुंचे, पुलिस ने इन्हें धर दबोचा.

एएसपी ने किया खुलासा

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रेवाड़ी की एएसपी आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने प्रेस वार्ता किया. इस दौरान उन्होंने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस गैंग का मास्टर माइंड जिला पार्षद का बेटा जतिन है. उसने अपने साले और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इनपुट: महेंद्र भारती, रेवाड़ी

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY