मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
2 बॉयफ्रेंड, महंगी सिगरेट-शराब का शौक और मशहूर लोगों के साथ उठना-बैठना… ऐसी थी श्रद्धा दुबे की लाइफ स्टाइल​ | नया क्यों खरीदें? प्री-लव्ड का क्रेज बढ़ा, बदल रही है खरीदारी की सोच​ | Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; जानें मार्केट का हाल|​

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ 72,771.32 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में 22,593.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से […]

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ 72,771.32 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में 22,593.20 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 25 शेयरों में उछाल देखने को मिला, जबकि 5 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एचसीएल टेक , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड , महिंद्रा एंड महिंद्रा , टीसीएस और टाटा स्टील शामिल रहे।

दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में जिन 5 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टेक महिंद्रा , आईटीसी , भारतीय स्टेट बैंक , भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। शेयर बाजार में उतारचढ़ाव का यह सिलसिला जारी है, जिसमें निवेशक अपनी रणनीति के तहत शेयरों की खरीदारी और बिक्री कर रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY