शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की गलती से टीम इंडिया ने 249 रन बनाने के बाद गंवाया मैच, 1-1 से बराबरी पर पहुंची सीरीज​ | सभी विधायक-सांसद के साथ जाएंगे राम मंदिर! अखिलेश यादव ने राम लला दर्शन का बनाया प्लान​ | Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गोकशी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि आरोपियों की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गोकशी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि आरोपियों की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से तमंचे, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है. इससे पहले सुबह गौसेवकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी.

यह मामला आंवलाबदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा के पास का है. यहां गोवंशीय पशु का वध किए जाने की शिकायत मिलने के बाद आंवला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं. सीओ हेमंत उपाध्याय के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कनगांव के जंगल में घेराबंदी की. यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान मुरादाबाद निवासी हैदर अली और संभल निवासी शाहरुख के रूप में हुई.

जंगल में बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोकशी में इस्तेमाल किए गए हथियार और उपकरण बरामद करने के लिए जंगल में ले जाया गया था. इसी दौरान आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और सबइंस्पेक्टर सुमित कुमार घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं की रेकी करने की बात बताई है. आरोप है कि वे रात में पशुओं का वध कर मांस दूसरे शहरों में बेचते थे. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. मुठभेड़ के बाद मौके से दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और एक सफारी गाड़ी बरामद की गई है.

गौसेवकों ने सुबह किया था हंगामा

इस घटना को लेकर सुबह गौसेवकों ने हंगामा किया था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग उठाई. इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी रोकी गई थी. इसके बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हुई. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी हैदर अली के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY