शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सभी विधायक-सांसद के साथ जाएंगे राम मंदिर! अखिलेश यादव ने राम लला दर्शन का बनाया प्लान​ | Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल​ | लिखित परीक्षा में फेल, फिर भी UP पुलिस भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची युवती; फर्जी एडमिट कार्ड ने खुलवा दिया राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, दो दिन में गोल्ड ₹4,600 महंगा​

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली.दिल्ली में सोने का भाव 1,900 रुपये बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की […]

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली.दिल्ली में सोने का भाव 1,900 रुपये बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है. दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई.

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें सभी टैक्स शामिल हैं. गुरुवार को सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार वापसी हुई. चांदी 4,500 रुपये बढ़कर 2,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसमें भी सभी टैक्स शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार को चांदी की कीमत 3,000 रुपये गिर गई थी.

दो दिन में सोना 4,600 रुपये महंगा

पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत कुल 4,600 रुपये यानी 3.07 फीसदी बढ़ चुकी है. इससे पहले पूरे सप्ताह सोने की कीमतों में उतारचढ़ाव देखने को मिला था. दूसरी ओर, चांदी भी घरेलू बाजार में दो दिनों के दौरान 1,500 रुपये यानी करीब 1 फीसदी महंगी हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. हाजिर सोना 48.35 डॉलर यानी 1.17 फीसदी बढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी करीब 2 फीसदी उछलकर 60.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी का भाव तीन महीने के निचले स्तर तक गिर गया था. मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है.

आगे सोने की कीमतों का क्या होगा?

प्रवीण सिंह का अनुमान है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि इनमें हल्की तेजी का रुझान बना रह सकता है. लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल सोने के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. पश्चिम एशिया में तनाव और अस्थिरता के कारण तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY