शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लिखित परीक्षा में फेल, फिर भी UP पुलिस भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची युवती; फर्जी एडमिट कार्ड ने खुलवा दिया राज​ | T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री​ | बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शुष्क हवाओं से फटी-फटी हो गई है त्वचा, घर पर बनाएं ये मॉइस्चराइजर, दिखेगा कमाल असर​

स्किन में रूखापन हो रहा है और चेहरे से लेकर हाथपैरों की त्वचा खिंचीखिंची महसूस हो रही है. इसी वजह से ग्लो भी कम हो गया है तो आप बाजार की बजाय घर पर ही एक मॉइस्चराइजर बनाकर लगाएं. ये आपकी स्किन को मुलायम बनाने के साथ ही चमकदार भी बनाएंगा. इसी के साथ दागधब्बों […]

स्किन में रूखापन हो रहा है और चेहरे से लेकर हाथपैरों की त्वचा खिंचीखिंची महसूस हो रही है. इसी वजह से ग्लो भी कम हो गया है तो आप बाजार की बजाय घर पर ही एक मॉइस्चराइजर बनाकर लगाएं. ये आपकी स्किन को मुलायम बनाने के साथ ही चमकदार भी बनाएंगा. इसी के साथ दागधब्बों को कम करने में भी मदद करता है. इस मॉइस्चराइजर में इस्तेमाल की गई चीजें ज्यादा महंगी भी नहीं मिलती हैं, इसलिए मार्केट में मिलने वाले मॉइस्चराइजर से कई गुना ज्यादा किफायती भी रहेगा. तो चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका.

इस होममेड मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा एफर्ट और मेहनत लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसी के साथ ये आप इसे कई दिनों तक आराम से स्टोर भी करके रख सकते हैं. इसमें इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजें नेचुरल ही हैं, जिससे इसके साइड इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहेगा, हालांकि इसे शुरुआत में कम मात्रा में ही बनाएं और कोशिश करें कि पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

मॉइस्चराइजर के इनग्रेडिएंट्स करें नोट

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन
  • 2 छोटे चम्मच गुलाब जल
  • 23 विटामिन ई के कैप्सूल
  • 45 बूंद एशेंशियल ऑयल
  • 2 चम्मच बादाम का तेल

कैसे बनाएं ये मॉइस्चराइजर?

एक बड़ी प्लेट या फिर शीशे की बाउल में सबसे पहले एलोवेरा जेल डालें और फिर इसमें गुलाब जल के साथ ही ग्लिसरीन मिलाकर अच्छी तरह से से मिलाएं ताकि रोज वाटर बिल्कुल भी अलग न हो. इसके बाद आप बादाम का तेल और विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं. इन सारी चीजों को आपको तब तक अच्छी तरह से फेंटना है जब तक कि ये बिल्कुल क्रीम जैसे टेक्सचर में न आ जाए. अगर प्लेट या थाली में सारी इनग्रेडिएंट लिए हैं तो, सारी चीजें मिक्स करने के लिए आप गिलास या फिर कटोरी की तली का इस्तेमाल करें. जब सारी चीजें मिल जाएं तो सबसे लास्ट में एशेंशियल ऑयल मिला दें.

मॉइस्चराइजर स्टोर करने के टिप्स

इस मॉइस्चराइजर को आप किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें. इसे वैसे तो रूम टेम्परेचर पर भी रख सकते हैं, लेकिन अगर फ्रिज में स्टोर करेंगे तो ये लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा. इसे पहले आप अप्लाई करें और अगर स्किन को सूट करता है तो आप इसे दोबारा थोड़ी ज्यादा मात्रा में बना सकते हैं.

किस तरह लगाएं ये मॉइस्चराइजर

आप इस मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे के साथ ही हाथपैरों की त्वचा पर भी लगा सकते हैं. नहाने और चेहरा धोने के बाद इसे नम त्वचा अप्लाई करें. इसी के साथ जब भी आपको त्वचा में रूखापन महसूस हो तो भी ये मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है. इसे रात में लगाकर सोएंगे तो सुबह त्वचा पर बेहतरीन रिजल्ट दिखाई देगा. मॉइस्चराइजर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें ताकि ये स्किन में ऑब्जर्व हो जाए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY