शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, दो दिन में गोल्ड ₹4,600 महंगा​ | यूपी में डीबीटी से कैसे साकार हो रहा अंत्योदय… जानें विस्तार से योगी सरकार की रणनीति​ | Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: रात में घर से बुलाकर ले गए दोस्त, सुबह पार्क में लहूलुहान मिला युवक; इलाज के दौरान मौत​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा2 थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक लहूलुहान हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास स्थित एक पार्क में पड़ा मिला था. परिजन उसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने उसके […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा2 थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक लहूलुहान हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास स्थित एक पार्क में पड़ा मिला था. परिजन उसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव पार्क में फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल के बाहर सूरजपुरपरी चौक रोड पर जाम लगा दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया. मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पार्क में लहूलुहान हालत में मिला युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बंटी उर्फ राजीव के रूप में हुई है. वह बिरोड़ा गांव का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार, कुछ लोग उसे रात में घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह पाली अंडरपास के पास घायल हालत में मिला. परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई और फिर शव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास स्थित पार्क में फेंक दिया गया.

रात 2 बजे परिजनों को मिली सूचना

मृतक के चचेरे भाई सुधीर भाटी ने बताया कि रात करीब 2 बजे परिवार को सूचना मिली कि बंटी का एक्सीडेंट हो गया है और वह पार्क में पड़ा हुआ है. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि यह महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है.

दोस्तों पर हत्या करने का आरोप

परिजनों ने बंटी के कुछ दोस्तों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है. उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को पार्क में फेंक दिया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें पुलिस चौकी और दो थानों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन शुरुआत में उनकी शिकायत नहीं ली गई.

अस्पताल के बाहर सड़क पर लगाया जाम

पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सूरजपुरपरी चौक रोड पर अस्पताल के सामने जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर विरोध जताया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर सड़क से हटाया. इसके बाद यातायात बहाल कराया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बीटा2 थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY