Yogi Cabinet Decisions : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ स्थित लोकभवन में कैबिनेट की अहम बैठक की गई। इस बैठक में दीपावली से पहले जनहित से जुड़े 25 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश में व्यापक बदलाव आया है।
किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि
सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों को फसल ऋण उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने फसल क्षतिपूर्ति और गन्ना किसानों के भुगतान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
गरीब परिवारों को आवास और मुफ्त राशन
मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में दो करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल के कनेक्शन दिए गए हैं। इससे बुंदेलखंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिली है।
स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान योजना का जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं और पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने गोरखपुर और रायबरेली में एम्स के संचालन को भी स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया।
महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए रेहड़ीपटरी कारोबारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लाखों युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र में रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।
अयोध्या, काशी और महाकुंभ का भी किया उल्लेख
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान का उल्लेख करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के विकास और प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथसाथ पर्यटन और स्थानीय हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने एक जिला, एक उत्पाद योजना के जरिए प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की बात कही।
विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रदेश के प्रति उनके योगदान के लिए अभिनंदन व्यक्त करती है। उन्होंने ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कैबिनेट के इस फैसले के तहत जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडाजेवर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें :