शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सभी विधायक-सांसद के साथ जाएंगे राम मंदिर! अखिलेश यादव ने राम लला दर्शन का बनाया प्लान​ | Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल​ | लिखित परीक्षा में फेल, फिर भी UP पुलिस भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची युवती; फर्जी एडमिट कार्ड ने खुलवा दिया राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली से नोएडा…इन सड़कों पर संभलकर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी​

दिल्लीएनसीआर में शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह सेक्टर95 स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक […]

दिल्लीएनसीआर में शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह सेक्टर95 स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन किया गया है. ऐसे में अगर आप दिल्ली जाने, ऑफिस पहुंचने या नोएडाग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले हैं, तो पहले समझ लें कि किस रास्ते पर ट्रैफिक बदला जा सकता है और आपके लिए कौनसा वैकल्पिक मार्ग बेहतर रहेगा.

नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. वहीं, कालिंदी कुंज से चिल्ला या डीएनडी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर15 गोलचक्कर के रास्ते आगे बढ़ना होगा. ऐसे में दिल्ली की तरफ निकलने वाले यात्रियों को सामान्य रास्ते के बजाय इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.

ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों के लिए कौनसा रास्ता?

अगर दलित प्रेरणा स्थल के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ता है, तो ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर37 की ओर भेजा जा सकता है. इसके बाद अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर15 गोलचक्कर से आगे जाने का विकल्प रहेगा.

इसी तरह, दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 और 5 पर भीड़ बढ़ने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर से वाहनों को सेक्टर18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन चालक सेक्टर18 अंडरपास के जरिए एलिवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक की तरफ जा सकेंगे.

डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर14ए फ्लाईओवर से सेक्टर15 गोलचक्कर, रजनीगंधा चौक और सेक्टर37 की ओर निकाला जाएगा. इसलिए इस दिशा में सफर करने वाले लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखना चाहिए.

कहांकहां पार्किंग की व्यवस्था?

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलगअलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. दिल्ली, चिल्ला और डीएनडी की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन फिल्मसिटी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े कर सकेंगे. वहीं, परी चौक, सेक्टर37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर95 में गंदानाला के पास स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग निर्धारित की गई है. इसके अलावा, सेक्टर60 और सेक्टर18 की ओर से आने वाले लोग सेक्टर38ए में गार्डन गैलेरिया के पास बनी पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY