बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट​ | नीम-हकीम की सलाह पर कर रहा था बवासीर का इलाज, तभी शरीर के अंदर चला गया पत्थर… ऐसे बची जान​ | Exempted FASTag नियम में बड़ा बदलाव, अब 5 साल तक नहीं कराना होगा रिन्यू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार​

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफस्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट […]

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफस्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY