बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘कल राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का परिणाम क्या होने जा रहा है’, CM योगी का बड़ा दावा​ | थाली पर अल नीनो और कच्चे तेल का साया! RBI गवर्नर ने महंगाई पर दी सबसे बड़ी चेतावनी​ | Green Energy Plan:भारत ने तैयार किया ₹1.86 लाख करोड़ का बड़ा प्लान, आम लोगों को क्या फायदा? जानें क्या बदलेगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vrindavan Students Death: वृंदावन में बड़ा हादसा, पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत​

Vrindavan Students Death: वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गुरुकुल और आसपास […]

Vrindavan Students Death: वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गुरुकुल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे गुरुकुल के छात्र करीब 12 फीट गहरे पानी के सबमर्सिबल टैंक की सफाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि टैंक से बदबू आने के बाद सफाई का काम शुरू किया गया था। इसी दौरान एक छात्र टैंक के अंदर गया और कुछ ही देर बाद बेहोश हो गया।

उसे बचाने के लिए दूसरे छात्र भी टैंक के अंदर उतरते गए। देखते ही देखते पांच छात्र जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

चार छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

अस्पताल में डॉक्टरों ने मनु कटारे, देवांश, विशु और आर्यन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रुद्राक्ष की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुरुकुल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

जहरीली गैस से हादसे की आशंका

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, करीब 12 फीट गहरे टैंक से बदबू आने के बाद उसकी सफाई की जा रही थी। प्रथम दृष्टया जहरीली गैस के कारण छात्रों के बेहोश होने और मौत होने की आशंका है। हालांकि, टैंक के अंदर किस गैस के कारण यह हादसा हुआ और वह कैसे बनी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंचे डीएम और पुलिस अधिकारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत पुलिसप्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गुरुकुल प्रबंधन और संबंधित लोगों से घटना की जानकारी ली। गुरुकुल में चार छात्रों की मौत की खबर से शोक की लहर है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY