बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी; NDRF भी पहुंची​ | Bigg Boss 20: ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी ने Love Gill से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मैं निजी तौर पर संभाल रही हूं’​ | नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों को बड़ी राहत! दादरी-ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 2 नए ऑफिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दहशत के वो 312 घंटे… अजमेर का बंद कमरा और दरिंदगी, मुरादाबाद की युवती ने क्या-क्या सहा? पुलिस को बताई आपबीती​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक युवती के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई. आरोपी युवती को बहलाफुसलाकर अजमेर ले गया. वहां 13 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. आरोपी चित्तुपुर निवासी अरबाज खान है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है. आरोप है कि अरबाज […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक युवती के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई. आरोपी युवती को बहलाफुसलाकर अजमेर ले गया. वहां 13 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. आरोपी चित्तुपुर निवासी अरबाज खान है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है.

आरोप है कि अरबाज ने युवती को शादी का सपना दिखाकर अपने झांसे में लिया. इसके बाद वह उसे मुरादाबाद से अजमेर ले गया, जहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया. विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था. अनजान शहर में कई दिनों तक बंद कमरे में रहने के कारण युवती दहशत में रही.

13 दिन तक बंद कमरे में कैद रही युवती

परिजनों के मुताबिक, बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिवार उसकी तलाश में परेशान रहा. उन्होंने कई जगह खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला. दूसरी ओर, पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को अजमेर ले गया था और वहां उसे एक कमरे में रखा गया.

करीब 13 दिन बाद आरोपी कथित तौर पर युवती को उसके गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया. डरीसहमी युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिवार ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में पाकबड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने युवती की शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी अरबाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 , 351 , 115 , 352 और 127 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. जांच में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती को अजमेर कैसे ले जाया गया और वहां उसे किस स्थान पर रखा गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY