भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में हाइब्रिड कारें की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है.Renault अक्टूबर में Duster Hybrid को बाजार में उतारने की तैयारी में है. इसके अलावा Kia Seltos और नई हाइब्रिड कारें में भी आने वाले समय में Hybrid पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है.

लेकिन हाइब्रिड कारें को लेकर एक दिलचस्प स्थिति बन रही है. कई मॉडल्स की कीमत अब इलेक्ट्रिक कारों के आसपास पहुंच गई है और कुछ मामलों में तो EV से भी ज्यादा है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब लगभग इसी बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदी जा सकती है, तो Hybrid के लिए ग्राहक अतिरिक्त पैसा आखिर किस चीज का देता है?
Hybrid और EV की कीमत में कितना अंतर?
Maruti Suzuki के पोर्टफोलियो से इसे आसानी से समझा जा सकता है. e Vitara की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है. दूसरी तरफ Victoris Hybrid की शुरुआती कीमत 16.43 लाख और Grand Vitara Hybrid की कीमत 16.68 लाख रुपये से शुरू होती है.
ऊंचे वेरिएंट की बात करें तो e Vitara Alpha और Victoris ZXi Plus Hybrid दोनों की एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है. लेकिन असली तस्वीर ऑनरोड कीमत देखने पर बदल जाती है.
e Vitara Alpha की ऑनरोड कीमत करीब 21.44 लाख रुपये है, जबकि Victoris Hybrid करीब 23.23 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यानी दोनों के बीच लगभग 1.79 लाख रुपये का अंतर है. इसी तरह Grand Vitara Alpha Plus Hybrid की ऑनरोड कीमत करीब 22.80 लाख रुपये है, जो e Vitara Alpha से लगभग 1.36 लाख रुपये ज्यादा है.
Hybrid में ग्राहक किस चीज के पैसे देता है?
Strong Hybrid में सिर्फ पेट्रोल इंजन नहीं होता. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी मिलती है। कार जरूरत के हिसाब से इन दोनों पावर सोर्स के बीच खुद तालमेल बनाती है.
इस सिस्टम की खासियत यह है कि बैटरी को अलग से चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ती. ड्राइविंग और ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी में ऊर्जा वापस आती रहती है. यही वजह है कि लंबी दूरी के सफर में ड्राइवर को चार्जिंग नेटवर्क की चिंता नहीं करनी पड़ती। पेट्रोल भरवाइए और सफर जारी रखिए.
EV की कीमत में बड़ी बैटरी का हिस्सा
EV का सिस्टम इससे अलग है. इसमें पेट्रोल इंजन नहीं होता और पूरी गाड़ी बड़ी बैटरी तथा इलेक्ट्रिक मोटर पर निर्भर रहती है. उदाहरण के लिए e Vitara में 49kWh और 61kWh बैटरी के विकल्प हैं. Creta EV में 42kWh और 51.4kWh बैटरी मिलती है, जबकि Sierra EV में 63kWh और 75kWh बैटरी के विकल्प हैं.
यानी Hybrid खरीदते समय ग्राहक पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और इन सभी को साथ मैनेज करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए भुगतान करता है. वहीं EV में कीमत का बड़ा हिस्सा बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर जाता है.
Honda City Hybrid भी पड़ती है महंगी
Honda City Hybrid की कीमत 21.36 लाख रुपये है और इसकी ऑनरोड कीमत करीब 24.80 लाख रुपये तक पहुंचती है. इसी प्राइस रेंज में Hyundai Creta EV का 51.4kWh बैटरी वाला Excellence LR वेरिएंट 23.67 लाख रुपये में आता है. Tata Sierra EV की कीमत 26 लाख रुपये तक जाती है.
हालांकि इन कारों का साइज, फीचर्स, बैटरी क्षमता और बॉडी स्टाइल अलग है, इसलिए इन्हें सीधे तौर पर एकदूसरे का विकल्प मानना सही नहीं होगा. फिर भी कीमतों के बीच कम होता अंतर जरूर ध्यान देने लायक है.
फैसला सिर्फ एक्सशोरूम कीमत देखकर न करें
कार खरीदते समय केवल एक्सशोरूम कीमत देखना काफी नहीं है. रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज जुड़ने के बाद ऑनरोड कीमत में बड़ा बदलाव हो सकता है. साथ ही अलगअलग राज्यों में ऑनरोड कीमत अलग हो सकती है.Hybrid का असली फायदा उन लोगों के लिए है जो पेट्रोल की सुविधा के साथ इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा चाहते हैं और चार्जिंग की झंझट से बचना चाहते हैं. वहीं जिनके पास घर या ऑफिस पर आसान चार्जिंग की सुविधा है, उनके लिए EV ज्यादा आकर्षक विकल्प हो सकती है.Renault Duster, Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी Hybrid SUVs की एंट्री के साथ आने वाले समय में यह मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.