बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक ब्रांड एक दवा, MRP अलग-अलग…यूपी FSDA की जांच में सामने आया बड़ा गोलमाल​ | 2 महीने बाद में होनी थी प्रेमिका की शादी, प्रेमी ने सिर में मारी गोली; चाचा से बोला- तेरी भतीजी को मार दिया​ | चलते ही सांस फूलना और सीने में दर्द? हार्ट की इस नस में हो सकता है ब्लॉकेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पहली पत्नी को दो तलाक, मुझसे करो शादी…’, इनकार किया तो प्रेमिका ने भाइयों से पिटवाया, तुड़वाए हाथ-पैर​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पहली पत्नी को तलाक देकर खुद से शादी न करने पर अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करवा दी. मारपीट में युवक के दोनों हाथपैर टूट […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने पहली पत्नी को तलाक देकर खुद से शादी न करने पर अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करवा दी. मारपीट में युवक के दोनों हाथपैर टूट गए हैं. पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका और उसके भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक पप्पू अपने क्षेत्र में एक क्लीनिक पर दवा लेने गया था. पीड़ित का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने उसे फोन करके एक स्थान पर बुलाया.

जब पप्पू वहां पहुंचा, तो युवती उस पर पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी. जब पप्पू ने पहली पत्नी को छोड़ने और शादी करने से साफ इंकार कर दिया, तो युवती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया.

हाथपैर टूटे, जिला अस्पताल में भर्ती

हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट इतनी खौफनाक थी कि युवक के हाथ और पैर टूट गए. घटना की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. पीड़ित युवक के पिता जाकिर हुसैन ने तत्काल भोजीपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया. फिलहाल पप्पू का इलाज बरेली के जिला अस्पताल में चल रहा है.

6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ नामजद और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया पीड़ित जाकिर हुसैन की ओर से बेटे के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY