Vijay TVK join INDIA Alliance: अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने INDIA गठबंधन का हाथ थाम लिया है।

पार्टी आधिकारिक रूप से INDIA गठबंधन में शामिल हो गई है। विजय की TVK के इस फैसले के साथ तमिलनाडु की राजनीति में नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है।
चेन्नई में आयोजित INDIA ब्लॉक से जुड़े दलों की बैठक में कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसी बैठक में विजय की TVK ने भी पहली बार प्रतिनिधित्व किया। बैठक में चुनाव और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों ने चर्चा की।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Congress Committee President Manickam Tagore says, “…Vijayled TVK has joined the INDIA alliance. It’s a very historic day for the INDIA alliance. The INDIA alliance, particularly in Tamil Nadu, is to be strengthened by the entry of TVK. This… pic.twitter.com/0ybA6jxDG3
— ANI October 3, 2026
Congress और TVK के बीच नया रिश्ता
तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से TVK की बैठक में मौजूदगी को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बताया गया। इससे पहले भी कांग्रेस और TVK के बीच राज्य की राजनीति में सहयोग का रिश्ता बन चुका है। दोनों दलों के बीच आगामी चुनावों में साथ काम करने को लेकर भी सार्वजनिक घोषणाएं हुई हैं।
नए राजनीतिक समीकरण पर चर्चा तेज
TVK की INDIA ब्लॉक की बैठक में भागीदारी के बाद तमिलनाडु में विपक्षी दलों के बीच नए राजनीतिक समीकरण पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि गठबंधन की संरचना और भविष्य की चुनावी रणनीति को लेकर संबंधित दलों की आगे की आधिकारिक घोषणाएं महत्वपूर्ण होंगी।