शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक रात ने बदल दी जिम ट्रेनर अजय चौधरी की पूरी जिंदगी, पत्नी ने सुनाई आखिरी रात की कहानी​ | Asian Games 2026: भारत को 20वां गोल्ड, रेसलर अमन सहरावत ने जीता सोना, मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड​ | UP में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, हटाई गईं KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

विजय माल्या से बैंकों को करनी है कितनी वसूली? Bombay HC में SBI ने दिया बड़ा अपडेट​

SBI की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया है कि विजय माल्या से 31 अगस्त 2026 तक करीब ₹8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है. यह राशि कानूनी और अन्य खर्चों को छोड़कर है. बैंकों ने ₹10,270 करोड़ की रिकवरी बताई बैंकों के मुताबिक, डेट रिकवरी […]

SBI की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया है कि विजय माल्या से 31 अगस्त 2026 तक करीब ₹8,751.86 करोड़ की रकम अभी भी वसूल की जानी बाकी है. यह राशि कानूनी और अन्य खर्चों को छोड़कर है.

बैंकों ने ₹10,270 करोड़ की रिकवरी बताई

बैंकों के मुताबिक, डेट रिकवरी ऑफिसर के जरिए अब तक ₹10,270 करोड़ की राशि अस्थायी रूप से रिकवर की गई है. इसके अलावा मुकदमा दायर होने से पहले ₹544.58 करोड़ की रिकवरी हुई थी. हालांकि, बैंकों का कहना है कि रिकवरी की रकम को बाकी बकाया से अलग करके नहीं देखा जा सकता. जनवरी 2026 में दाखिल एक हलफनामे में करीब ₹8,135.63 करोड़ बकाया बताया गया था. बाद में ब्याज और अन्य देनदारियों के जुड़ने से 31 अगस्त तक यह रकम बढ़कर ₹8,751.86 करोड़ हो गई.

माल्या ने क्या दावा किया था?

विजय माल्या ने 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करते हुए आपराधिक मामलों को खत्म करने की मांग की थी. उनका तर्क था कि बैंकों ने उनकी देनदारी से अधिक रकम रिकवर कर ली है और बैंक विवाद का निपटारा हो चुका है. ताजा हलफनामे में बैंकों ने इस दावे का विरोध किया है.

कुछ अटैच शेयर अभी भी नहीं बिके

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच किए गए कुछ शेयर अभी तक बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है. यानी बैंकों की रिकवरी प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

ED ने भी आपराधिक मामलों पर दी अलग दलील

प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में कहा है कि करीब ₹14,131.6 करोड़ की चलअचल संपत्तियां SBIled कंसोर्टियम को लौटाई गई हैं. हालांकि, ED के मुताबिक बैंक की देनदारी की रिकवरी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आपराधिक मामलों को अलगअलग देखा जाना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY