शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एशियन गेम्स फाइनल से पहले ईशान किशन की पाकिस्तान को चुनौती, मायावी पिच पर पाकिस्तान को पीटना है, गोल्ड के लिए गेम-प्लान तैयार​ | 2014 से पहले कैसी थी वाराणसी, सोशल मीडिया के जरिए Gen Z को बताएं BJP कार्यकर्ता… UP प्रभारी विनोद तावड़े​ | IND vs WI: बीच सीरीज अचानक बदली टीम इंडिया! तीसरे वनडे से इस खिलाड़ी की हुई छुट्टी, इन्हें दिया गया मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, इमरान मसूद का कद बढ़ा; पंजाब में परगट को कमान​

उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए इन दोनों प्रदेशों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा उर्फ मोना तिवारी को यूपी की कमान सौंप दी गई है तो वहीं पूर्व ओलंपियन और […]

उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए इन दोनों प्रदेशों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा उर्फ मोना तिवारी को यूपी की कमान सौंप दी गई है तो वहीं पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है. आराधना के साथ सहारनपुर से मुस्लिम सांसद इमरान मसूद को यूपी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में दोनों प्रदेशों के अध्यक्षों के बदले जाने की चर्चा चल रही थी. प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने को लेकर कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी पिछले दिनों साफ कर दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला करने का अधिकार केंद्रीय नेतृत्व के पास है.

प्रमोद तिवारी की बेटी हैं आराधना मिश्रा

कांग्रेस आलाकमान ने गांधी जयंती के दिन आज शुक्रवार को दोनों राज्यों के प्रमुखों को बदलने का ऐलान कर दिया. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय राय की विदाई के साथ ही इस अहम पद के लिए कांग्रेस विधायक और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ का चयन कर लिया गया. आराधना प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी भी हैं.

आराधना मिश्रा के साथ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह चौधरी वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है.

आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक

अजय राय 3 साल पहले अगस्त 2023 में यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. इसके अगले साल उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था.

आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति तथा संगठन को लेकर अच्छा खासा अनुभव है. उनके नाम को लेकर चर्चा के बीच पिछले महीने सितंबर में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा से मुलाकात भी चर्चा में रही थी.

पद से हटाए जाने के बाद क्या बोले अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं राहुल गांधी और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूंगा. लड़ाई अभी भी जारी है. नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. लड़ेंगे, जीतेंगे! हरहर महादेव!”

मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूँगा। लड़ाई अभी भी जारी है। नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/eEyLe2lteW

— Ajay Rai🇮🇳 October 2, 2026

सिख नेता परगट को पंजाब की कमान

दूसरी ओर, हॉकी के पूर्व भारतीय कप्तान, पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है. यह अहम बदलाव 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले किया गया है.

इससे पहले अमरिंदर सिंह वडिंग ने कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, और आज 2 अक्टूबर को राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था. पहले से ही परगट सिंह का नाम राज्य पार्टी प्रमुख के लिए चल रहा था.

परगट सिंह हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं. उन्हें पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है. वह चरणजीत सिंह ⁠चन्नी कैबिनेट में मंत्री भी रहे हैं. जबकि नवजोत सिंह सिद्धू के वक्त में प्रदेश महासचिव थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY