Indian Women Hockey Gold: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 10 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने दागा है। भारतीय महिला हॉकी गोल्ड जीतने के साथ टीम ने लंबे समय बाद एशियन गेम्स में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले भारत ने 1982 में दक्षिण कोरिया को हराकर एशियन गेम्स में महिला हॉकी का गोल्ड जीता था।

𝗧𝗛𝗘 𝟰𝟰𝗬𝗘𝗔𝗥 𝗪𝗔𝗜𝗧 𝗜𝗦 𝗢𝗩𝗘𝗥, 𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝟮𝟬𝟮𝟲 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦! 🇮🇳🥇
A 10 victory over World No. 4 China in the final seals a historic gold medal for the Indian Women’s Team, securing… pic.twitter.com/ZiQP1PSYaD
— Hockey India October 2, 2026
A very special moment for Indian Hockey!
The people of India are rejoicing in the success of the Women’s Hockey Team, who bring home the coveted Gold at the Asian Games and that too after over 4 decades. This is the result of outstanding skills and teamwork. Their determination…
— PMO India October 2, 2026
हॉकी इंडिया ने किया इनाम का ऐलान
विमेंस टीम की ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीत पर हॉकी इंडिया ने बड़े इनाम का ऐलान किया है। HI हर खिलाड़ी को 11 और सपोर्टिंग स्टाफ के हर मेम्बर को 5.5 लाख रुपए का पुरस्कार देगी।
𝗖𝗘𝗟𝗘𝗕𝗥𝗔𝗧𝗜𝗡𝗚 𝗢𝗨𝗥 𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦! 🇮🇳🥇
Hockey India honours the Indian Women’s Team and support staff following their historic Asian Games 2026 gold medal triumph. 🏑🏆
A fitting recognition for the hard work, dedication and relentless effort that… pic.twitter.com/gE4j2ngoWJ
— Hockey India October 2, 2026
A Golden Triumph for Indian Hockey 🇮🇳
Heartiest congratulations to the Indian Women’s Hockey Team on ending a 44year wait for Asian Games Gold. Their 1–0 victory over China has not only reclaimed the continental title but also secured a direct qualification for the Los Angeles… pic.twitter.com/2VUe1rUEej
— Dr Mohan Yadav October 2, 2026
भारत ने 13वें दिन 6 गोल्ड जीते
भारत के लिए एशियन गेम्स का 13वां दिन गोल्डन डे रहा। आज भारत की झोली में 6 गोल्ड मेडल आए हैं। छठवां गोल्ड विमेंस हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता है। इससे पहले बॉक्सर अंकुश पंघाल ने मेंस की 80 KG वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता, जबकि इससे ठीक पहले सुजीत कलकल ने रेसलिंग के मेंस इंवेंट के 65 KG फ्रीस्टाइल में गोल्ड अपने नाम किया।
𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗛𝗔𝗦 𝗥𝗘𝗪𝗥𝗜𝗧𝗧𝗘𝗡 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗬! 🇮🇳🥇
The Salima Teteled Indian team secures its second Asian Games gold after 44 years, etching their names in the history of Indian hockey! 🏑🏆
𝗔 𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥! ❤️… pic.twitter.com/uFExGptF10
— Hockey India October 2, 2026
बॉक्सर ने जीते 3 गोल्ड
शुक्रवार को बॉक्सर परवीन हुड्डा ने विमेंस 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। इसके साथ पहली बार 3 भारतीय मुक्केबाज एक ही एशियन गेम्स में चैंपियन बने।
𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗠𝗢𝗠𝗘𝗡𝗧𝗦 𝗙𝗥𝗢𝗠 𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟! 🇮🇳🥇
The Indian Women’s Team defeated China 10 in the Asian Games 2026 final to secure their second Asian Games gold! 🏑🏆
Relive the celebrations, emotions and action from a historic night in our match album. 📸❤️… pic.twitter.com/3zUU4h0XV9
— Hockey India October 2, 2026
शुक्रवार की सुबह इंडियन विमेंस आर्चरी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता था। खेलों के 13वें दिन भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पहुंच गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
विमेंस टीम 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई
इंडियन विमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया है। 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक 2020 में टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।
ये खबर भी पढ़ें: