शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव में काजू-किशमिश की एंट्री, अखिलेश के तंज पर ब्रजेश पाठक का पलटवार​ | Indian Women Hockey Gold: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया, PM-CM ने दी बधाई​ | Gas Geyser vs Electric Geyser: अगर आप भी सर्दियों में गीजर खरीदने की सोच रहें हैं तो पहले जान लीजिए कौन सा गीजर बेहतर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

काश आप इसे रोक पाते, बेटे और Katrina के साथ खास पलों पर बोले Vicky Kaushal​

अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ बिताया हर छोटा सा पल उनके लिए बेहद खास है। विक्की ने कहा कि बच्चे की हंसी, पहली बार रोना, नए एक्सप्रेशन और […]

अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ बिताया हर छोटा सा पल उनके लिए बेहद खास है। विक्की ने कहा कि बच्चे की हंसी, पहली बार रोना, नए एक्सप्रेशन और इशारों को देखना उनके लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं है।

विक्की कौशल ने कही ये बात

हरित जवेरी ज्वेलर्स के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई बातचीत में विक्की कौशल ने बताया कि पिता बनने के बाद आए बदलावों को शब्दों में समझाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “आप इस बदलाव को इस तरह नहीं माप सकते कि कैसे और क्या बदला है, लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं कि ये बस एक जादुई अनुभव है, एक जादुई एहसास है। मुझे नहीं पता कि इसे ठीक से समझाने के लिए मेरे पास इतने शब्द भी होंगे कि मैं बता सकूं कि आप असल में कैसा महसूस करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर दिन, हर छोटा सा पल, जब आपका बच्चा खिलखिलाता है, उसका पहली बार रोना, उसका पहला नया एक्सप्रेशन और उसका पहला नया इशारा, ये सब देखना और महसूस करना बस कमाल है।”

विक्की ने यह भी बताया कि पिछले 10 महीनों में उन्होंने कई ऐसे पल महसूस किए, जब उन्हें लगा कि उनके पास सब कुछ है। उन्होंने कहा, “कहा जाता है कि इंसान कभी संतुष्ट नहीं होता, लेकिन पिछले 10 महीनों में मैंने ऐसे बहुत सारे पल जिए हैं, जब मुझे लगा कि बस यही है, सब कुछ पूरा है, मुझे और कुछ नहीं चाहिए।”

कैटरीना और बेटे के साथ बिताए पलों पर क्या बोले?

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ और अपने बेटे के साथ बिताए पलों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी को खुश और बच्चे को खिलखिलाते हुए देखना उनके लिए बेहद खास एहसास है।

अभिनेता ने कहा, “उस पल में अपनी पत्नी की खुशी और अपने बच्चे को खिलखिलाते हुए देखना और खुद भी उसी पल में होना, बस ऐसा लगता है कि काश आप इसे रोक पाते, तो इस पल को और जी पाते। ये बस कमाल है।”

विक्की ने कहा कि पिता बनने के बाद वह खुद को एक इंसान के तौर पर ज्यादा संवेदनशील और जिम्मेदार महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “ये आपको एक इंसान के तौर पर बेहद संवेदनशील बनाता है। साथ ही, ये आपको एक इंसान के तौर पर बेहद जिम्मेदार भी बनाता है, क्योंकि अब आपको जो कहते हैं, उसे खुद भी करके दिखाना है।”

बच्चे के सामने अपने व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देते हैं विक्की

विक्की के मुताबिक, पिता बनने के बाद उनके अंदर सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह अपने व्यवहार पर पहले से कहीं ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। उनका मानना है कि बच्चे की शुरुआती सीख घर के माहौल और आसपास के लोगों को देखकर होती है। उन्होंने कहा, “आपके बच्चे की पहली सीख अनजाने में वही होने वाली है, जो वह घर में देखता है और वह उन सभी चीजों को अपने अंदर लेता जाएगा।”

विक्की ने बताया कि पिछले 10 महीनों में उन्होंने खुद को पहले से कहीं ज्यादा मॉनिटर किया है। उन्होंने कहा, “पिछले 10 महीनों में मैंने जितना खुद को मॉनिटर किया है, उतना मैंने पहले कभी खुद को मॉनिटर नहीं किया। आपको वैसा ही बनना होता है, ताकि आपका बच्चा आपसे कुछ सीख सके। यही मेरी सबसे बड़ी सीख रही है।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY