शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव में काजू-किशमिश की एंट्री, अखिलेश के तंज पर ब्रजेश पाठक का पलटवार​ | Indian Women Hockey Gold: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया, PM-CM ने दी बधाई​ | Gas Geyser vs Electric Geyser: अगर आप भी सर्दियों में गीजर खरीदने की सोच रहें हैं तो पहले जान लीजिए कौन सा गीजर बेहतर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’… महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर​

Kushinagar News: कुशीनगर में एक निजी स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो […]

Kushinagar News: कुशीनगर में एक निजी स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर से आपत्तिजनक बातें करने और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामला रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र का है. आरोपी दिनेश राय मोतीछपरा का रहने वाला है और द रैंबो लोरेटो अकादमी नाम से निजी स्कूल चलाता है. वायरल हो रहे 5 मिनट के वीडियो में दिनेश और महिला टीचर के बीच बातचीत दिखाई दे रही है. जब टीचर कहती है कि आपका ज्यादा मन कर रहा है तो पत्नी के पास चले जाइए. इस पर दिनेश कहता कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है. तुम काम चला दो. वायरल वीडियो में महिला टीचर बारबार छूने से मना करती है, लेकिन दिनेश नहीं मानता हैं.

ये भी पढे़ं

मैं आपकी बेटी जैसी हूं कहने पर भी नहीं माना

वायरल वीडियो में महिला टीचर आरोपी से यह भी कहती सुनाई देती है कि वह उसकी बेटी जैसी है. इसके बावजूद मैनेजर दिनेश ने उसकी बात नहीं मानी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा. बातचीत के दौरान वह यह भी कहता है कि बाहर जाकर ऐसा करने पर बदनामी हो सकती है, इसलिए स्कूल में ही मामला चल सकता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर तरहतरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

सोशल मीडिया पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए स्कूल मैनेजर पर महिला टीचर के साथ यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की. इसके बाद रवींद्रनगर धूस थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 75, 115 और 351 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी एसएचओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. टीम में सबइंस्पेक्टर विनायक यादव और कांस्टेबल पंकज सिंह भी शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि मामले ने निजी स्कूलों में महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY