शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP: ‘मेरी पत्नी बीमार है, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’… महिला टीचर से बोला स्कूल मैनेजर​ | CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में CJP का प्रदर्शन, समर्थन देने पहुंचे एक्टर नसीरुद्दीन शाह, अभिजीत दिपके बोले- सपना तो नहीं​ | SC Order On E-Challan: अगर आपने नहीं भरा ई-चालन तो आपकी गाड़ी हो सकती है जब्त, सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से लापता अनुज चौधरी, वृंदावन में घरवालों का धरना, परिजन बोले- जब तक बेटा वापस नहीं आता, यहीं बैठे रहेंगे​

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अभी जांच के दौर में है. इसी बीच, प्रेमानंद के आश्रम से हाथरस के एक 18 साल के युवक के करीब तीन महीने से लापता होने का मामला सामने आया है. घरवालों के मुताबिक, हाथरस के सादाबाद […]

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अभी जांच के दौर में है. इसी बीच, प्रेमानंद के आश्रम से हाथरस के एक 18 साल के युवक के करीब तीन महीने से लापता होने का मामला सामने आया है. घरवालों के मुताबिक, हाथरस के सादाबाद निवासी अनुज चौधरी प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने की इच्छा लेकर करीब तीन महीने पहले वृंदावन आया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और न ही परिजनों से उसका संपर्क हो पाया है. अब परिजन प्रेमानंद के आश्रम के बाहर धरना दे रहे हैं.

अनुज चौधरी के परिजन और गांव के कई लोग अब वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. परिजन अपने बेटे को वापस घर ले जाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक अनुज के बारे में उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, तब तक वे आश्रम के बाहर बैठे रहेंगे.

धरने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है. परिवार का आरोप है कि पिछले करीब तीन महीने से वे लगातार वृंदावन आकर अनुज की तलाश कर रहे हैं और आश्रम के चक्कर लगा रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

परिजनों का आरोप, आश्रम से नहीं मिली जानकारी

अनुज के परिजनों का आरोप है कि वे कई बार आश्रम पहुंचे और अपने बेटे के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन आश्रम के किसी व्यक्ति या सेवादार ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया. परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से अपने बेटे की तलाश में परेशान हैं और अब उन्होंने आश्रम के बाहर धरना देने का फैसला किया है.

परिजन लगातार अनुज को वापस घर भेजने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनका बेटा 18 साल का है और करीब तीन महीने पहले दीक्षा लेने की इच्छा से वृंदावन आया था. इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

रसिक दुलारी शरण की मौत की भी जांच जारी

इसी बीच प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला भी चर्चा में है. पुलिस के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे और आश्रम में रहकर साधु सेवा के साथ बिजली से जुड़े काम करते थे.

25 सितंबर को उनके आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई थी. गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठे हैं और पुलिस अलगअलग पहलुओं से जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY