शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अजय राय की छुट्टी, आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष; पंजाब में परगट सिंह को कमान​ | UP Congress: आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को भी जगह​ | Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PNG Gas Connection Apply Online: अब घर बैठे करें PNG Gas Connection के लिए Apply, ऑनलाइन ट्रैक होगा स्टेटस​

PNG Gas Connection Apply Online: PNGRB ने 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को पोर्टल लॉन्च किया है। अब इस पोर्टल के लॉन्च होने से लोगों को लाइन में नही लगना पड़ेगा। वो अब घर बैठे ऑनलाइन घर, दुकान या इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, इतना ही नही अब स्टेटस, पेमेंट […]

PNG Gas Connection Apply Online: PNGRB ने 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को पोर्टल लॉन्च किया है। अब इस पोर्टल के लॉन्च होने से लोगों को लाइन में नही लगना पड़ेगा। वो अब घर बैठे ऑनलाइन घर, दुकान या इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, इतना ही नही अब स्टेटस, पेमेंट , इंस्टॉलेशन और शिकायत की जानकारी भी आप MyPNG पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। 

अब PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान

अब नया पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन लेना आसान हो गया है। अगर आप अपने रसोई घर, दुकान या कारोबार के लिए PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं तो 
PNGRB के जरिए लागू किए गए MyPNG पोर्टल के जारिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब आपको अलगअलग गैस कंपनियों के बारें में पता करने या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप पोर्टल पर जाकर ले सकते हैं।

घर बैठे इस तरह ले सकते हैं PNG कनेक्शन 

आप ऑनलाइन घर पर बैठकर MyPNG पोर्टल पर जाकर नया पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन के सिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको MyPNG पोर्टल में जाकर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। फिर आपके फोन में OTP आएगा। इसके जरिए OTP वेरिफिकेशन करने के बाद आवेदन कर सकेंगे।

जानिए आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले MyPNG पोर्टल पर जाएं। फिर उसमें अपना मोबाइल नंबर डाले। फिर मोबाइल में वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा। वेरिफिकेशन के बाद नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन के लिए  ‘न्यू डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शन’ विकल्प को चुनें। मांगे गए जरुरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। इससे पेमेंट, इंस्टॉलेशन और कनेक्शन एक्टिवेशन से जुड़े अपडेट भी जान सकते हैं। 

  

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पहचान प्रमाण आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।
पते का प्रमाण बिजली का बिल, पानी का बिल या टेलीफोन बिल।
संपत्ति के कागजात हाउस टैक्स रसीद, सेल डीड या पोजेशन लेटर।
किरायेदारों के लिए रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक की एनओसी

किसे नहीं मिल पाएगा PNG कनेक्शन?

MyPNG पोर्टल के जरिए देश के उन सभी नागरिकों को नया पीएनजी कनेक्शन मिल सकता है, जिनके इलाके में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आपके इलाके में पाइपलाइन की सुविधा नहीं है, तो आपको PNG गैस के कनेक्शन मिलने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन आप तब भी आवेदन कर सकते हैं, क्योकि आपका आवेदन सीधे आपके क्षेत्र में अधिकृत CGD कंपनी के पास जाएगा। इससे कंपनी को डिमांड का पता चलेगा और वो पाइपलाइन बिछाने पर काम करना शुरु कर सकेंगे।

बता दें कि, इसका कनेक्शन लेने के लिए घरेलू उपभोक्ता, दुकानदार और कमर्शियल या इंडस्ट्रियल प्रतिष्ठान इसके लिए पात्र हैं।

यह भी पढ़े:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY