शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
CNG या EV, कौन सी कार है बेहतर? TERI की स्टडी ने दूर किया बड़ा कंफ्यूजन​ | 5 साल की मासूम बच्ची पर महिला का जानलेवा हमला, छुड़ाने आई मां को भी धक्का देकर गिराया… आखिर क्यों?​ | वकील के चैंबर से खुद फोन कर पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी ‘सट्टा किंग’, ऐसे हुआ सरेंडर|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

FII Selling: विदेशी निवेशकों ने 4 दिन में बेचे ₹35000 करोड़ के शेयर, चारों दिन धड़ाम रहा मार्केट​

FII Selling: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों भारी बिकवाली का दौर चल रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से तेजी से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है. पिछले चार कारोबारी सत्रों के आंकड़े काफी डराने वाले हैं. इस दौरान एफआईआई ने करीब 35000 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले हैं. इस भारी […]

FII Selling: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों भारी बिकवाली का दौर चल रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से तेजी से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है. पिछले चार कारोबारी सत्रों के आंकड़े काफी डराने वाले हैं. इस दौरान एफआईआई ने करीब 35000 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले हैं. इस भारी बिकवाली का असर शेयर बाजार की चाल पर पड़ा है. सेंसेक्स से लेकर निफ्टी तक, सभी प्रमुख सूचकांक लगातार लाल निशान में बंद हो रहे हैं. बाजार में छाई इस मायूसी से निवेशकों की चिंता काफी बढ़ गई है.

विदेशी निवेशकों ने बढ़ाई बाजार की धड़कन

शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हो जाता है. विदेशी निवेशक हर दिन औसतन 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर रहे हैं. 28 सितंबर को इन निवेशकों ने 5,353.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके अगले दिन यानी 29 सितंबर को बिकवाली का ये आंकड़ा तेजी से बढ़कर 9,980.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बाजार से पैसा निकालने का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका. 30 सितंबर को एफआईआई ने 10,148.41 करोड़ रुपये की बड़ी निकासी की. इसके बाद 1 अक्टूबर को भी 9,484.22 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बेचे गए. कुल मिलाकर महज चार कारोबारी दिनों के भीतर विदेशी निवेशकों ने करीब 34,966 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम भारतीय बाजार से निकाल ली है.

घरेलू निवेशकों ने मजबूती से संभाला मोर्चा

एक तरफ विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेच रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशक बाजार को गिरने से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. डीआईआई लगातार खरीदारी करके बाजार को सहारा दे रहे हैं. 28 सितंबर को इन्होंने 5,189.02 करोड़ रुपये का निवेश किया. 29 सितंबर को 6,952.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए. 30 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने 11,271.73 करोड़ रुपये की बंपर खरीदारी की. वहीं 1 अक्टूबर को भी डीआईआई ने 10,041.84 करोड़ रुपये का निवेश किया. इन चार दिनों में डीआईआई ने कुल 33,455 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. आंकड़ों से साफ है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का एक बहुत बड़ा हिस्सा घरेलू निवेशकों ने खरीद लिया है.

चार दिन में साफ हुए 20 लाख करोड़

बाजार में इस भारी उतारचढ़ाव का सीधा नुकसान आम निवेशकों की जेब पर हुआ है. इस पूरे हफ्ते बाजार लगातार चार दिन गिरकर बंद हुआ है. निफ्टी में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स भी करीब 3 प्रतिशत टूट चुका है. निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2 प्रतिशत की कमजोरी आई है. ब्रॉडर मार्केट पर भी इस गिरावट का गहरा असर है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत नीचे आ गया है. सबसे चिंताजनक बात ये है कि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब 20 लाख करोड़ रुपये की भारी कमी आई है. ये आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों की कितनी बड़ी संपत्ति बाजार की इस गिरावट में स्वाहा हो गई.

रुपये की सेहत पर पड़ा भारी असर

शेयर बाजार में मचे इस हाहाकार का सीधा असर पर भी देखने को मिल रहा है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है. गुरुवार को रुपये में 48 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस भारी गिरावट के साथ ही रुपया टूटकर 96 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया. पिछले दो महीनों के दौरान रुपये में दर्ज की गई ये एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है. विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही डॉलर की निकासी के कारण ही रुपये पर इतना भारी दबाव बना हुआ है. बाजार के मौजूदा हालात बता रहे हैं कि जब तक विदेशी निवेशकों की बिकवाली नहीं थमती, तब तक बाजार के साथ रुपये पर भी दबाव बना रहेगा.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY