गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का  शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला​ | पहले सिगरेट की दुकान पर मुलाकात, फिर कार में शराब पार्टी और हत्या… ऐसे खुला प्रशांत हत्याकांड​ | Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा गुजरात गरिमा पुरस्कार, बहादुरी की दुनियाभर में तारीफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले सिगरेट की दुकान पर मुलाकात, फिर कार में शराब पार्टी और हत्या… ऐसे खुला प्रशांत हत्याकांड​

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर121 में रहने वाले कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर प्रशांत शर्मा की हत्या के मामले में फेस3 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रशांत की आरोपियों से पहचान सिगरेट की दुकान पर हुई थी. इसके बाद वह उन्हें अपनी कार में बैठाकर पार्टी […]

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर121 में रहने वाले कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर प्रशांत शर्मा की हत्या के मामले में फेस3 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रशांत की आरोपियों से पहचान सिगरेट की दुकान पर हुई थी. इसके बाद वह उन्हें अपनी कार में बैठाकर पार्टी के लिए ले गए. रास्ते में शराब खरीदी गई और कार में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद में चारों युवकों ने प्रशांत की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की कार भी बरामद कर ली है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी कार को अलीगढ़ के अकराबाद इलाके में एक पुल के नीचे खड़ी कर बस से नोएडा लौट आए थे.

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को प्रशांत शर्मा की बेटी ने फेस3 थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने उनकी गतिविधियों और आनेजाने के रास्तों की जांच शुरू की. जांच के दौरान गौर सिटी और आसपास के इलाकों समेत 100 से अधिक स्थानों की CCTV फुटेज खंगाली गई. फुटेज में प्रशांत कुछ युवकों के साथ नजर आए. इसके बाद पुलिस ने CCTV के आधार पर युवकों की पहचान की.

सिगरेट की दुकान से शुरू हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात प्रशांत तिकोना पार्क के पास पहुंचे थे. वहीं उनकी मुलाकात बिट्टू उर्फ नितिन और निगम ठाकुर से हुई. बातचीत के दौरान दोनों से उनकी पहचान हुई. इसके बाद प्रशांत दोनों युवकों को अपनी कार में बैठाकर गौर सिटी की ओर निकल गए. रास्ते में शराब खरीदी, बाद में दोनों के दो अन्य साथी मोहित और इरफान भी उनके साथ आ गए. पुलिस का दावा है कि कार में पांचों ने शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रशांत और चारों युवकों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि गालीगलौज को लेकर विवाद बढ़ा और चारों ने मिलकर प्रशांत का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

नाले के पास मिला था शव

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद प्रशांत के शव को बिसरख थाना क्षेत्र में नाले के पास फेंक दिया गया. 17 सितंबर को वहां एक अज्ञात शव मिला था. शव के पास पुलिस को पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लावारिश समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया. बाद में, प्रशांत के परिवार ने शव की पहचान की, जिसके बाद गुमशुदगी की जांच हत्या के मामले में बदल गई. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY