गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शादी के बाद पहली बार परदे पर दिखेगी सोनाक्षी-ज़हीर की केमिस्ट्री! ‘तू है मेरी किरण’ का पहला पोस्टर आउट, जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म!​ | Asian Games में Ishan Kishan का तूफान, Team India को फाइनल में पहुंचाकर बनाया महा-रिकॉर्ड​ | Railway Jobs 2026 : असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14,627 वैकेंसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रात भर देखे कोरियन ड्रामा, सुने गाने… फिर BTS बैंड से मिलने की चाह में घर से भाग गई 13 साल की लड़की​

Karnataka News: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “मेड इन कोरिया” की तर्ज पर बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केपॉप और दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड BTS की दीवानगी में एक 13 साल की लड़की दक्षिण कोरिया जाने के इरादे से अपने घर से भाग निकली. मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने […]

Karnataka News: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “मेड इन कोरिया” की तर्ज पर बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केपॉप और दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड BTS की दीवानगी में एक 13 साल की लड़की दक्षिण कोरिया जाने के इरादे से अपने घर से भाग निकली. मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला यह परिवार काम के सिलसिले में बेंगलुरु आया था और हेब्बागोडी इलाके में रह रहा था. लड़की अक्सर घर पर कहती थी कि वह कोरिया जाकर BTS टीम से मिलना चाहती है. बुधवार सुबह वह परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गई और दिनभर शहर के अलगअलग इलाकों में भटकती रही.

आधी रात के वक्त लड़की अत्तिगुप्पे मेट्रो स्टेशन पर बिना टिकट संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी. मेट्रो के सतर्क सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर कॉल किया. सूचना मिलते ही चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन की होयसला पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया.

जब हेब्बागोडी थाने में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत का पता चला, तो चंद्र लेआउट पुलिस ने तुरंत संपर्क कर मातापिता को बुलाया और सुरक्षित बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया.

दिनरात मोबाइल पर देखती थी कोरियन कंटेंट

पुलिस पूछताछ में लड़की के केपॉप के प्रति पागलपन को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में सामने आया कि लड़की रातरात भर जागकर अपने मोबाइल फोन पर कोरियाई गाने, ड्रामा, वेब सीरीज और फिल्में देखा करती थी. भागने से पहले भी उसने मोबाइल पर यही सब देखा था.

BTS बॉय बैंड के गहरे प्रभाव के कारण उसने अपना पहनावा, बोलचाल की शैली और हावभाव भी कोरियाई संस्कृति के अनुसार बदल लिए थे. पुलिस ने बच्ची को उचित परामर्श देने के बाद मातापिता को सौंपा है. साथ ही अधिकारियों ने मातापिता को सलाह दी है कि बच्चों पर इंटरनेट, मोबाइल और ऑनलाइन कंटेंट के पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति हमेशा सतर्क और जागरूक रहें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY