गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 16 की लड़की, 35 का दूल्हा… शादी तय हुई तो भाई पर करवा दी FIR​ | वेस्टइंडीज पर भारत की जीत से खुश नही हैं भारतीय कोच गौतम गंभीर, कहा “ये कोई मजाक है क्या जो….​ | क्या चुनाव से पहले कांग्रेस बदलने जा रही प्रदेश अध्यक्ष पद, अजय राय पर सस्पेंस बरकरार! चर्चा में कई नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra : iPad को टक्कर देने आया Samsung का नया टैबलेट! Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और AI का तड़का​

Tab S12 Ultra :  ने अपनी नई S12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को पेश किया है। दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, नया MediaTek प्रोसेसर, Galaxy AI फीचर्स और S Pen का सपोर्ट दिया गया है। […]

Tab S12 Ultra :  ने अपनी नई S12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को पेश किया है। दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, नया MediaTek प्रोसेसर, Galaxy AI फीचर्स और S Pen का सपोर्ट दिया गया है। ये टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस वर्क और मल्टीटास्किंग के लिए भी डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स।

Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की बड़ी स्क्रीन

सबसे पहले बात Galaxy Tab S12 Ultra की करें तो इसमें 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक जाती है। बड़ी स्क्रीन का फायदा वीडियो स्ट्रीमिंग के साथसाथ नोट्स बनाने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और S Pen से काम करने में भी मिलेगा। वहीं, Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2800 x 1752 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यानी S12+ में भी डिस्प्ले के मामले में प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, हालांकि इसका स्क्रीन साइज Ultra मॉडल से छोटा है।

MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस

परफॉर्मेंस के लिए दोनों टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung का दावा है कि नया चिपसेट पिछले मॉडल की तुलना में CPU और GPU परफॉर्मेंस में सुधार करता है। कंपनी ने NPU परफॉर्मेंस में भी बढ़ोतरी की है। इसका फायदा AI आधारित फीचर्स, मल्टीटास्किंग और दूसरी हेवी एक्टिविटीज में मिल सकता है।

बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी मिलती है। दोनों टैबलेट 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। Samsung के अनुसार, Galaxy Tab S12 Ultra एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे तक और Galaxy Tab S12+ 21 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

ये भी पढ़ें:

Galaxy AI और S Pen का भी सपोर्ट

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों टैबलेट Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करते हैं। इनमें Galaxy AI फीचर्स के साथ मल्टीविंडो सपोर्ट दिया गया है, जिससे एक साथ कई काम करना आसान हो सकता है। दोनों मॉडल के साथ S Pen बॉक्स में दिया जा रहा है। Samsung ने इन डिवाइस के लिए 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी ऐलान किया है।

Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ की कीमत

कीमत की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra की शुरुआती कीमत 1,399 डॉलर रखी गई है। वहीं Galaxy Tab S12+ की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर है। फिलहाल भारतीय बाजार में इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है। ग्लोबल मार्केट में दोनों टैबलेट की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें: 

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY