बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Southwest Monsoon 2026: इस मॉनसून देश में सामान्य से 13% कम बारिश, पूर्वोत्तर में सबसे खराब स्थिति, 125 साल का रिकॉर्ड टूटा​ | 9 महीने में 26 लाख का जुर्माना! यूपी पुलिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कब-कब दिखाई सख्ती​ | West Indies के खिलाफ Shubman Gill ने लगाया 11वां ODI शतक, टूटा बड़ा रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs SL: एशियन गेम्स सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान हुआ बारिश तो कौन सी टीम फाइनल में बनाएगी जगह​

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का रोमांच बारिश के कारण लगातार प्रभावित हो रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर भी मौसम की नजर है। इससे पहले टूर्नामेंट के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो चुके हैं। ऐसे में अगर […]

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का रोमांच बारिश के कारण लगातार प्रभावित हो रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर भी मौसम की नजर है। इससे पहले टूर्नामेंट के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो चुके हैं।

ऐसे में अगर भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला मैच के नतीजे से नहीं, बल्कि तय नियमों के आधार पर होगा।

Asian Games 2026 सेमीफाइनल में हुई बारिश तो किसे मिलेगा फायदा

एशियन गेम्स के मौजूदा नियमों के मुताबिक नॉकआउट मुकाबला रद्द होने की स्थिति में बेहतर वरीयता वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है। भारत और श्रीलंका के मामले में भारत की रैंकिंग बेहतर है। इसलिए अगर सेमीफाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती और मैच रद्द हो जाता है, तो भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे भी निर्धारित नहीं किया गया है।

भारत को क्वार्टर फाइनल में भी बारिश के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। उस मुकाबले में भी भारत बेहतर वरीयता के कारण सेमीफाइनल में पहुंचा था। श्रीलंका को नेपाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में इसी नियम का फायदा मिला था।

Asian Games 2026 फाइनल में भी बारिश हुआ तो कौन जीतेगा गोल्ड मेडल?

दिलचस्प बात यह है कि सेमीफाइनल और फाइनल के नियमों में अंतर है। 2026 एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर फाइनल बारिश के कारण रद्द होता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यानी फाइनल में किसी टीम को रैंकिंग के आधार पर अकेले विजेता घोषित नहीं किया जाएगा।

भारत पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत चुका है। अब टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर है। हालांकि, इस बार बारिश ने टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण का पूरा समीकरण बदल दिया है।

भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होना है। मौसम साफ रहा तो दोनों टीमों के बीच मैदान पर मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश फिर बाधा बनी तो नियम भारत को फाइनल का टिकट दिला सकते हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY