बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Paris Fashion Week 2026 में छाईं Aishwarya Rai अब मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर स्माइल से जीता दिल​ | 4 October को है Matru Navami, मृत महिलाओं के श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये गलतियां​ | ऑस्कर 2026 के लिए नामांकित मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की टीम ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

अक्टूबर में कब रखा जाएगा Indira Ekadashi Vrat? भगवान विष्णु की पूजा और पितरों के तर्पण से मिलेगा पुण्य​

हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। आश्विन मास की कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह पितृ पक्ष के दौरान पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु […]

हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। आश्विन मास की कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह पितृ पक्ष के दौरान पड़ती है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजाअर्चना, व्रत के साथ पितरों का तर्पण किया जाता है। इस दिन पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही एकादशी व्रत रखने से व्रत का फल मिलता है।

कहा जाता है कि इस दिन उपवास करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में सुखसमृद्धि बनीं रहती है। आइए आपको बताते हैं साल 2026 में इंदिरा एकादशी कब मनाई जा रही है और पूजा का शुभ मुहूर्त।

कब है इंदिरा एकादशी 2026

 पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 06 अक्तूबर 2026 को रात 2 बजकर 7 मिनट पर शुरु होगी। 7 अक्तूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।

इंदिरा एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

इंदिरा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है।

पूजा का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है।

लाभ उन्नति मुहू्र्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहने वाला है।

अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।

इंदिरा एकादशी पर करें ये 3 काम

इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से जातक का भाग्योदय होगा।

इंदिरा एकादशी पर पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्धकर्म व दान जरुर करें। इससे दोषों से राहत मिलेगी।

इंदिरा एकादशी के शुभ मौके पर आप केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY