बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस किया सस्पेंड, किचन में मिली थी भारी गंदगी​ | UP Liquor Price Cut : यूपी में विदेशी शराब होगी सस्ती! 20-25% तक घट सकते हैं दाम, 2 अक्टूबर के बाद नई दरें​ | खरगे का बड़ा बयान! SIR से EVM तक, INDIA गठबंधन ने उठाए चुनावी सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹16,650 स्टाइपेंड​

Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते […]

Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को देशभर में केनरा की अलगअलग शाखाओं में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

3,500 पदों पर होगी भर्ती

केनरा की इस  में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3,500 पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

शैक्षणिक योग्यता और उम्र

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों के लिए संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी होगा।

हर महीने मिलेगा ₹16,650 स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर Career सेक्शन में जाएं। अब Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अप्रेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें। मांगी गई सभी जानकारी अब दर्ज करें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें:

अन्य जानकारी 

आवेदन की तारीख: 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026

कुल पद: 3,500

अप्रेंटिसशिप अवधि: 1 साल

स्टाइपेंड: ₹16,650 प्रति माह

न्यूनतम योग्यता: ग्रेजुएशन 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY