बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बदायू में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद 4 बच्चों को छोड़ भाग गया​ | Tarot Card Prediction 30 September में वृषभ को कोर्ट में राहत और कन्या राशि को कारोबार में मुनाफा​ | Canara Bank Recruitment 2026 : केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स को मिलेगा ₹16,650 स्टाइपेंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बड़ी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश: उतार-चढ़ाव के बीच कैसी रही आज बाजार की शुरुआत? जानें हरे और लाल निशान में कौन से शेयर​

पश्चिम एशिया में अमेरिकाईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी गई है। बीते 28 सितंबर को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, जिसमें सेंसेक्स 1,000 अंक से […]

पश्चिम एशिया में अमेरिकाईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी गई है।

बीते 28 सितंबर को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, जिसमें सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक लुढ़क गया था और निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए थे। हालांकि, इसके बाद आज शेयर बाजार की चाल फ्लैट और उतारचढ़ाव भरी नजर आ रही है।

मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 72,731.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसकी आज की ओपनिंग 72,441.15 पर हुई थी। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला और सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर यह 0.07% यानी 16.30 अंकों की मामूली तेजी के साथ 22,732.50 पर ट्रेड कर रहा था।

आज के शुरुआती कारोबार में टीसीएस के शेयरों में सबसे अधिक 1.35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे अधिक 1.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY