मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों को ही मिले सरकारी नौकरी’… कक्षा 7 की अंजलि ने क्यों कही ये बात?​ | स्मार्टफोन खरीदारों को बड़ा झटका! 2026 की पहली छमाही में 16% महंगे हुए मोबाइल, सप्लाई में भारी गिरावट के आसार​ | राज्यसभा के लिए रामगोपाल यादव कल करेंगे नामांकन… दो पर सस्पेंस, अखिलेश के ‘सरप्राइज’ पर टिकी निगाहें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गजब! ‘2 प्लेट छोले-भटूरे’ ने खोली पति की पोल, प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था; पत्नी ने पकड़ लिया​

Hapur News: हापुड़ के बृजघाट में एक शादीशुदा शख्स को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह अपने परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई. शख्स गेस्ट हाउस के पास से छोलेभटूरे पैक करवा रहा था. पत्नी ने उसे घेर लिया और दोनों के बीच सड़क पर ही […]

Hapur News: हापुड़ के बृजघाट में एक शादीशुदा शख्स को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह अपने परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई. शख्स गेस्ट हाउस के पास से छोलेभटूरे पैक करवा रहा था. पत्नी ने उसे घेर लिया और दोनों के बीच सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया.

काम का बहाना बनाकर घर से निकलने का आरोप

मामला हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट का है. बताया जा रहा कि अजय की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी. उसके दो बेटे भी हैं. पत्नी कविता का आरोप है कि अजय अक्सर काम का बहाना बनाकर घर से निकलता था. आरोप है कि वह काम पर जाने के बजाय किसी दूसरी महिला से मिलने चला जाता था. परिवार के मुताबिक, अजय की इन गतिविधियों को लेकर घर में पहले भी विवाद होता रहा है. इसी बीच पत्नी को जानकारी मिली कि अजय बृजघाट में किसी महिला के साथ मौजूद है.

ये भी पढे़ं

छोलेभटूरे की दूसरी प्लेट पर उठे सवाल

जानकारी मिलने के बाद पत्नी अपने परिवार के लोगों के साथ बृजघाट पहुंच गई. वहां उन्होंने अजय को एक गेस्ट हाउस के पास देखा. बताया गया कि वह एक दुकान से छोलेभटूरे की दो प्लेट पैक करवा रहा था. पत्नी ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद पतिपत्नी के बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. पत्नी ने आरोप लगाया कि अजय किसी महिला से मिलने आया था और उसके लिए ही खाना पैक करवा रहा था.

पति ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, अजय ने पत्नी के आरोपों को गलत बताया. उसका कहना था कि वह किसी महिला के साथ नहीं था. उसने दावा किया कि वह घर के मानसिक तनाव से परेशान होकर अकेले बृजघाट आया था. इस पर पत्नी ने सवाल उठाया कि अगर अजय अकेला था तो फिर छोलेभटूरे की दो प्लेट क्यों पैक करवाई जा रही थीं? इसी बात को लेकर मौके पर काफी देर तक विवाद होता रहा.

पुलिस चौकी पहुंचा मामला, समझौते के बाद घर लौटे

मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष बृजघाट पुलिस चौकी पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया. काफी देर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई. इसके बाद पतिपत्नी अपने घर लौट गए. मामले में फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY