मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Meerut News: जेल में सुबह-शाम भगवान की पूजा में लीन हुई मुस्कान, प्रेमी साहिल भी मौन; नीले ड्रम केस में 24 घंटे बाद फैसला​ | Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क​ | Nifty 50 Rebalancing: विप्रो की जगह निफ्टी 50 में कल आ रहा है BSE, इन शेयरों पर क्या पड़ेगा असर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी से केदार सिंह, गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी… BJP ने 10 MLC प्रत्याशियों का किया ऐलान​

बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बिहार की चार और उत्तर प्रदेश की छह स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना […]

बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बिहार की चार और उत्तर प्रदेश की छह स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. दोनों राज्यों में मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी.

भाजपा की सूची के मुताबिक बिहार में चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. नवल किशोर यादव और एनके यादव मौजूदा विधान परिषद सदस्यों में शामिल हैं. दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार मौजूदा निर्दलीय एमएलसी हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट के लिए नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र नवल किशोर यादव
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र डॉ. एनके यादव
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सर्वेश कुमार
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र नरेंद्र प्रसाद सिंह

बिहार की इन चार सीटों के अलावा चार अन्य सीटों पर भी चुनाव होना है. इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक के साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

यूपी में छह सीटों पर उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश के लिए छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल मौजूदा एमएलसी हैं. वहीं गोरखपुरफैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी मौजूदा निर्दलीय एमएलसी रहे हैं.

वाराणसी स्नातक केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक दिनेश गोयल
इलाहाबादझांसी स्नातक अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुरफैजाबाद शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी

23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 अक्टूबर को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए कार्यक्रम घोषित किया है. नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY