मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Rajya Sabha Election: स्मृति ईरानी का नाम चर्चा में, BJP की 8 सीटों के लिए 20 से ज्यादा दावेदार, सपा भी उतार सकती है 3 उम्मीदवार​ | Paris Fashion Week 2026 में Aishwarya Rai Bachchan का विंटेज जलवा! वेलवेट और क्रिस्टल आउटफिट में बिखेरा पुरानी दुनिया का ग्लैमर​ | कानपुर में सच साबित हुई ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ की कहावत, खुद ही कोर्ट पहुंचा चोर, पूछा- क्या मैं वांटेड हूं?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Goldy Brar: FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर 10 लाख डॉलर का इनाम​

Goldy Brar: अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गोल्डी बराड़ को अपनी ’10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ लिस्ट में डाल दिया। अधिकारियों के मुताबिक बराड़ का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। FBI का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को करीब 10 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। […]

Goldy Brar: अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गोल्डी बराड़ को अपनी ’10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ लिस्ट में डाल दिया। अधिकारियों के मुताबिक बराड़ का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। FBI का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को करीब 10 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।

अमेरिका में होने की आशंका

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक गोल्डी बराड़ अभी अमेरिका में हो सकता है। FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रांडी ने उसे खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि FBI और उसके सहयोगी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के बाद बढ़ी तलाश

गोल्डी बराड़ की तलाश ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत तेज हुई। ये अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों का मल्टीनेशनल ऑपरेशन था। इसका मकसद उत्तरी अमेरिका और दूसरे इलाकों में एक्टिव, भारत से जुड़े क्राइम ग्रुप्स पर एक्शन लेना था। इस ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग को निशाना बनाया गया।

37 पर अपराध के आरोप

ऑपरेशन हार्ड बॉल में 37 लोगों पर जबरन वसूली, आपराधिक नेटवर्क चलाने और ड्रग तस्करी जैसे मामलों में आरोप लगाए गए। अमेरिकी अधिकारियों ने गोल्डी बराड़ पर रैकेटियरिंग, जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में साजिश का आरोप लगाया है।

अब तक 24 गिरफ्तार

जुलाई में ऑपरेशन हार्ड बॉल के ऐलान तक 24 लोग गिरफ्तार हो चुके थे या पहले से हिरासत में थे। इसके बाद FBI और उसके विदेशी सहयोगियों ने 4 और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक गोल्डी बराड़ समेत 5 लोगों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY