सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​

कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का कहर कई गांवों पर बरपा. यहां एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया, जिससे व्यापक हानि का अनुमान है. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए. उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन व राहत से जुड़ी टीमें […]

कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का कहर कई गांवों पर बरपा. यहां एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया, जिससे व्यापक हानि का अनुमान है. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए. उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन व राहत से जुड़ी टीमें राहतबचाव कार्य में जुट गईं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात ही गोरखपुर के आयुक्त, एडीजी, कुशीनगर के जिलाधिकारी आदि से पूरी जानकारी हासिल की. उन्होंने तत्काल राहतबचाव कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने आपदा से जुड़ी टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि को भी मोर्चा संभालने का निर्देश देते हुए व्यापक स्तर पर बचाव कार्य करने को कहा.

दरअसल कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट जाने से आसपास के कई गांवों में स्थिति गंभीर हो गई. वहीं बांध टूटने की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए और देर रात तक अधिकारियों से पलपल की सूचना लेते रहे. सीएम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराने तथा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने गोरखपुर के कमिश्नर, एडीजी और कुशीनगर के डीएम समेत संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली.

उन्होंने अधिकारियों को मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखने और राहतबचाव कार्य में किसी तरह की देरी न होने देने के निर्देश दिए. सीएम के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर और तटबंध टूटने से प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई.

वहीं प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है. सीएम ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों को भी मौके पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मोर्चा संभालकर व्यापक स्तर पर बचाव कार्य करने को कहा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY