सोमवार, 28 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Womens Premier League: लखनऊ शेरनीज ने जीता पहला लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग खिताब, सेज फाल्कन को 7 रन से हराया​ | कुशीनगर में देर रात नारायणी का कहर, बांध टूटा, CM योगी ने तत्काल राहत के दिए निर्देश​ | UPI Charges New Rule: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रोक, सरकार और RBI से पूछा- टैक्स है या फीस ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव​

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत जिन हालात में हुई, उन्हें लेकर आज भी कई सवाल उठते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति समयसमय पर इस मामले को लेकर अपनी बात रखती रही हैं। अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए पोस्टमार्टम को लेकर एक […]

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत जिन हालात में हुई, उन्हें लेकर आज भी कई सवाल उठते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति समयसमय पर इस मामले को लेकर अपनी बात रखती रही हैं। अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए पोस्टमार्टम को लेकर एक दावा किया है।

श्वेता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर क्या कहा?

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी कार से एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने हाल में परिवार को शरीर पर कई तरह के घाव होने की बात बताई।

श्वेता ने वीडियो में कहा, “जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने हमें हाल में ही बताया है कि शरीर पर कई घाव थे। भाई के गले पर शॉट गन का निशान था, एक टांग टूटी हुई थी और शरीर पर बहुत जोर लगाया गया था, जिसकी वजह से भाई की आंखें भी जख्मी थीं।”

यह श्वेता सिंह कीर्ति की ओर से किया गया दावा है। उन्होंने अपने बयान में पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

किसी करीबी के साथ ऐसा हो तो दिल कैसे मानेगा?

श्वेता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी करीबी के साथ ऐसी घटना होने पर उसे स्वीकार करना और माफ करना आसान नहीं होता।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि अपने किसी करीबी के बारे में ये सोचकर भी कैसा लगता है? अगर ऐसा कुछ आपके साथ हो तो आप किसी को माफ भी कर सकते हो लेकिन किसी करीबी के साथ ऐसा हो तो दिल कैसे मानेगा? ऐसे में किसी इंसान को माफ करने में आपको बहुत वक्त लगेगा।”

सुशांत के प्रशंसकों से श्वेता ने क्या कहा?

सुशांत सिंह राजपूत के लाखों प्रशंसक हैं, जो लगातार उनके लिए न्याय की मांग करते रहे हैं। श्वेता ने ऐसे लोगों से नफरत या बदले की भावना नहीं रखने और भगवान पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि लोग किसी भी तरह की नफरत या रिवेंज ना पालें। मुझे लगता है कि जिंदगी का पर्पज प्यार फैलाना है, इसलिए भगवान में भरोसा रखें।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY