बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
4 October को है Matru Navami, मृत महिलाओं के श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये गलतियां​ | ऑस्कर 2026 के लिए नामांकित मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की टीम ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात​ | गुजरात-सैफई की मैच फिक्सिंग, मुसलमानों का वोट लेकर BJP समर्थकों को राज्यसभा भेज रहे अखिलेश… AIMIM का बड़ा हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sunday Banks Open: नोटबंदी के 10 साल बाद रविवार को खुलेंगी बैंक, हड़ताल के दौरान ATM से लिमिट खत्म होने पर भी फ्री निकाल सकेंगे कैश​

Sunday Banks Open: मध्यप्रदेश सहित देशभर की सभी सरकारी बैंक आज यानी रविवार, 27 सितंबर को भी खुलेंगी। हड़ताल के दौरान एसबीआई , पीएनबी सहित सभी सरकारी बैंकों ने निर्णय लिया है कि एटीएम से तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 28 सितंबर से तीन दिन […]

Sunday Banks Open: मध्यप्रदेश सहित देशभर की सभी सरकारी बैंक आज यानी रविवार, 27 सितंबर को भी खुलेंगी।

हड़ताल के दौरान एसबीआई , पीएनबी सहित सभी सरकारी बैंकों ने निर्णय लिया है कि एटीएम से तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

28 सितंबर से तीन दिन की बैंक हड़ताल

देशभर में सोमवार से बैंक यूनियनों की तीन दिन की हड़ताल रहेगी। बुधवार तक सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने 27 सितंबर को बैंक खोलने की मंजूरी दी। इससे पहले नोटबंदी के दौरान 2016 में 14 नवंबर रविवार को बैंक खुले थे।

सप्ताह में दो दिन छुट्टी, 5डे वर्किंग की मांग

90 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारियों से जुड़ी देश की सात बड़ी बैंक यूनियन सप्ताह में 5डे वर्किंग की मांग कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि सप्ताह में दो दिन बैंकों की छुट्टी रखी जाए। तारीख तय नहीं करने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY