शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा’, विराट कोहली का बड़ा ऐलान​ | Sambhal Kalki Dham Acharya: संभल में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू पर आरोप​ | समुद्र में AI का बढ़ता दखल, जयशंकर ने UN में जताई चिंता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

24 घंटे में 127 MM बारिश से आफत… बरेली में कार पर गिरा विशालकाय पेड़, CCTV में कैद घटना​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. बारिश के बीच शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़ा एक पुराना भारीभरकम पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सफेद रंग की खड़ी कार पर […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है. बारिश के बीच शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़ा एक पुराना भारीभरकम पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सफेद रंग की खड़ी कार पर जा गिरा. ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के बीच सबकुछ सामान्य था, तभी अचानक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर पड़ता है. गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार के भीतर या आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई.

बरेली में पिछले 24 घंटे के भीतर लगभग 127 मिमी बारिश दर्ज की गई है. लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है. जलभराव की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पेड़ गिरने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी मोटी डालियां सड़क पर फैल गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

मौसम विभाग की चेतावनी और पुराने पेड़ों से बढ़ा खतरा

लगातार हो रही बारिश से जमीन में नमी बढ़ने के कारण पुराने और कमजोर पेड़ों के उखड़ने का खतरा काफी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान पुराने और जर्जर पेड़ों के नीचे अपने वाहन खड़े न करें और न ही उनके नीचे शरण लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY