शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bank Strike News: जंतर-मंतर पर बैंक यूनियनों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश​ | नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत! EPF लिमिट ₹25,000 होने पर कंपनियों को सरकार का कड़ा संदेश- ‘सैलरी में न हो कटौती’​ | बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ प्रदर्शन से भड़की हिंसा का एक साल पूरा… अब भी जेल में बंद IMC प्रमुख तौकीर रजा, सियासत फिर गरमाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

क्या तीसरी सीट जीत पाएगी सपा? मंथन के लिए अखिलेश ने बुलाई पार्टी की बड़ी बैठक​

राज्यसभा के रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है. इसी क्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी की एक बड़ी मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी. इस मीटिंग का मुख्य […]

राज्यसभा के रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है. इसी क्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी की एक बड़ी मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी. इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों का चयन और तीसरी सीट पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाना है.

समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी दो सीटें तो आराम से जीत सकती है, लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त नंबर नहीं है. इस मुद्दे पर विचार के लिए अखिलेश यादव ने इस मीटिंग का आयोजन किया है. इस मीटिंग में दो सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का ऐलान भी हो सकता है. लेकिन तीसरी सीट को लेकर पार्टी अभी उलझन में है.

क्या पार्टी उतारेगी उम्मीदवार?

समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि दो सीटों पर विजय तो आसान है, लेकिन मुख्य सवाल तीसरी सीट को लेकर है. पार्टी तीसरी सीट को जीतने की संभावनाएं तलाश रही है. इस मीटिंग में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस बात पर भी विचार कर रही है कि इस तीसरी सीट पर कोई उम्मीदवार उतारा जाय या छोड़ दिया जाए. इस मीटिंग में भी सर्व सम्मति से इस सवाल पर फैसला लिया जाएगा.

दांव खेलने के मूड में सपा

दरअसल सपा के पास जो नंबर हैं, उससे दो सीटें तो आसानी से निकलेंगी. इसके बाद भी 25 वोट बचेंगे. इससे तीसरे प्रत्याशी का जीतना संभव नहीं है. ऐसी स्थिति में सपा एक दांव खेलने के मूड में नजर आ रही है. यदि मीटिंग में सहमति बनती है तो इस तीसरी सीट पर सपा किसी अति पिछड़ा या दलित वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY