शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अमृतसर: ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने वाला करणबीर मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल​ | Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम​ | Asian Games 2026 Day 7 : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘बेटे ने गलत किया…’, जमुई कांड पर अब नंदन की मां ने माफी मांगी, मगर ये क्या बोल गई भाभी?​

Jamui Crime News:बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई सरेआम छेड़छाड़ और बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां शुक्रवार को मीडिया के सामने आईं. उन्होंने भरे मन से स्वीकार किया कि उनके बेटे ने बहुत गलत काम किया है और वो छात्रा व समाज से अपने बेटे की इस हरकत के […]

Jamui Crime News:बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई सरेआम छेड़छाड़ और बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां शुक्रवार को मीडिया के सामने आईं. उन्होंने भरे मन से स्वीकार किया कि उनके बेटे ने बहुत गलत काम किया है और वो छात्रा व समाज से अपने बेटे की इस हरकत के लिए माफी मांगती हैं. आरोपी की मां ने भावुक होते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनके बेटे को सुधरने का एक मौका देते हुए एक बार माफ कर दिया जाए.

नंदन यादव की मां ने जमुई पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए कहा नंदन प्रतापपुर नदी घाट के पास अपने मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम वहां पहुंची, उसे पकड़ा और सीधे पैर में गोली मार दी. मां का आरोप है कि पुलिस अधिकारी मामले में अपनी नौकरी बचाने और दबाव से बचने के लिए उनके बेटे को फर्जी मुठभेड़ में निशाना बना रहे हैं.

मड़वा पहाड़ की घटना पर मांगी माफी

आरोपी की मां ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मड़वा पहाड़ के पास छात्रा के साथ जो कुछ भी हुआ, वह बेहद गलत था और उनका बेटा उसमें शामिल था. उन्होंने कहा, “मैं अपने बेटे की इस करतूत के लिए माफी मांगती हूं, लेकिन पुलिस जिस तरह से एनकाउंटर की कहानी बना रही है, वह गलत है.”

भाभी निशा बोलीं नंदन के साथ बहुत गलत किया गया

वहीं, नंदन की भाभी निशा कुमारी ने कहा, परिवार को नंदन की हालत की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, परिवार को यह जानना चाहिए कि नंदन को गोली कैसे लगी और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है. नंदन के साथ बहुत गलत किया गया. उसे नदी के पास गोली मार दी गई. उसके बाद से उसकी कोई तस्वीर तक सामने नहीं आई है. पुलिस जो बोल रही है कि नंदन भाग रहा था, इसी वजह से पुलिस ने गोली चलाई है, ये बिल्कुल गलत है. नंदन को पुलिस ने पहले पकड़ा और उसके बाद गोली मार दी.

निशा ने कहा, इस कांड में अगर कई आरोपी हैं तो जांच और कार्रवाई सभी के खिलाफ होनी चाहिए. कार्रवाई में जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है. अगर सात लोग आरोपी हैं तो सातों पर गोली चलनी चाहिए, सिर्फ मेरे परिवार के लोगों पर ही कार्रवाई क्यों? एक आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि हमारे समाज के आरोपियों के खिलाफ अलग तरह से कार्रवाई की जा रही है. यह परिवार का आरोप है.

पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर का पूरा मामला

पिछले दिनों जमुई के मड़वा पहाड़ पर अपनी सहपाठी के साथ घूमने गई छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने अश्लील हरकत और बदसलूकी की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार किया था.

पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई और भागने की कोशिश में नंदन यादव के पैर में गोली लगी थी. हालांकि, पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों और आरोपी की मां द्वारा किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY